{"_id":"67f2e3734b7075aa5301e91f","slug":"new-machine-installed-in-thakurganj-hospital-in-ent-deapartment-lucknow-news-c-13-knp1050-1145349-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ठाकुरगंज अस्पताल में एक घंटे की सर्जरी लगेंगे सिर्फ 20 मिनट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ठाकुरगंज अस्पताल में एक घंटे की सर्जरी लगेंगे सिर्फ 20 मिनट
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय की ईएनटी यूनिट में माइक्रोडेब्रिडर मशीन स्थापित हुई है। यह अत्याधुनिक मशीन है, जो जिले के किसी भी अस्पताल की ईएनटी यूनिट में पहली बार स्थापित की गई है। अस्पताल में इस मशीन के जरिये पहली सर्जरी भी सफलतापूर्वक हो गई है।
ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय की ईएनटी ओपीडी में पहुंचे मरीज अजय कुमार को एक साल से सांस लेने में तकलीफ के साथ सिरदर्द, चेहरे पर भारीपन की शिकायत थी। डॉ. अनित्या श्रीवास्तव ने उनकी जांच की तो पता चला कि अजय नाक से जुड़ी समस्या पॉलीपोसिस के साथ क्रॉनिक राइनोसिनसिसिस से ग्रस्त हैं।
डॉक्टर ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी। इसके बाद अजय की माइक्रोडेब्रिडर और 4 एचडी एंडोस्कोपिक यूनिट की मदद से सर्जरी की गई। डॉ. अनित्या श्रीवास्तव ने बताया कि सामान्य दशा में सर्जरी में करीब एक घंटे से अधिक का समय लगता है, मगर नई मशीन से आपरेशन महज 20 मिनट में ही हो गया। अब रोगी पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि माइक्रोडेब्रिडर मशीन अस्पताल को दान में मिली है। इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है। यह मशीन अभी तक किसी भी सरकारी अस्पताल में नहीं है।