{"_id":"638664c63181f86f4d77ac15","slug":"new-courses-in-lucknow-university-lucknow-news-lko659525072","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा, ज्योतिष और पुजारी के कोर्स की भी होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा, ज्योतिष और पुजारी के कोर्स की भी होगी पढ़ाई
Wed, 30 Nov 2022 04:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 04:01 PM IST
सार
लखनऊ विश्वविद्यालय में अब को-कॅरिकुलर व वोकेशनल कोर्सों पर मुहर लगा दी गई है। अब यहां राष्ट्रीय सुरक्षा, ज्योतिष और पुजारी के कोर्स की भी पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र 2022-23 में प्रवेश के बाद कक्षाएं शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही विवि प्रशासन ने को-कॅरिकुलर व वोकेशनल कोर्सों पर भी अपनी मुहर लगा दी है। इसमें कला संकाय की ओर से अपने यहां राष्ट्रीय सुरक्षा और चुनौतियां, मंदिर पुजारी, हस्त-अंक ज्योतिष, साइबर सिक्योरिटी, लैंगिक समानता आदि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों को जहां को-कॅरिकुलर व दूसरे में एक वोकेशनल कोर्स का भी चयन करना है। विवि प्रशासन की ओर से यह व्यवस्था की गई है। इसके अनुसार, रक्षा अध्ययन विभाग की ओर से को-कॅरिकुलर कोर्स के रूप में राष्ट्रीय सुरक्षा, वोकेशनल में मिलिट्री जियोग्राफी, एनसीसी ट्रेनिंग फॉर आर्मी कैडेट्स को शामिल किया गया है। वहीं राजनीति विज्ञान विभाग ने योर लॉज, योर राइट्स, पब्लिक ओपिनियन एंड सर्वे रिसर्च को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बदलता ट्रेंड: जन्मों के गठबंधन में गांठ बन रही उम्र की सीमा, वर पक्ष की मांग- 30 साल से कम की हो लड़की
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रूस में बढ़ी मांग, यूपी से भेजी जाएंगी फल-सब्जियां, कीट मुक्त क्षेत्र में फसल उगाने की शर्त हटाई
इसी तरह ओरिएंटल संस्कृत में चौथे सेमेस्टर में अर्चक प्रशिक्षण (मंदिर पुजारी), ज्योतिर्विज्ञान विभाग में हस्त-अंक ज्योतिष, पंचांग कौशल, अरेबिक विभाग ने हिस्ट्री ऑफ कल्चरल डवलपमेंट ऑफ अरब, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा बेसिक ऑफ इंडियन इकोनॉमी को शामिल किया गया है। इसी तरह इंस्टीट्यूट ऑफ विमेन स्टडीज में विमेन हुड एन ओवरविव : लाइफ साइकल, चैलेंजेज एंड मैनेजमेंट, सोशियोलॉजी विभाग ने रिपोर्ट राइटिंग एंड प्रजेंटेशन स्किल, इंग्लिश विभाग ने फ्रेंच ग्रामर, ट्रांसलेशन एंड कंपोजिशन आदि को शामिल किया है।
लॉ का कोर्स 20 तक करें पूरा
लविवि के विधि विभाग और इससे संबद्ध सभी लॉ कॉलेजों को एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स के तीसरे सेमेस्टर का सिलेबस 20 दिसंबर तक पूरा करने को कहा गया है। डीन लॉ प्रो. बीडी सिंह ने सूचना जारी कर कहा कि इनका आंतरिक मूल्यांकन 10 दिसंबर तक कर लिया जाए जिससे उन्हें 21 दिसंबर से 20 जनवरी तक इंटर्नशिप के लिए दिया जा सके।