फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New corona strain found in seven people in Uttar Pradesh.

यूके से लौटे लोगों के संपर्क में आए सात लोगों में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला, सभी आइसोलेट किए गए

Sat, 09 Jan 2021 08:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 09 Jan 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
New corona strain found in seven people in Uttar Pradesh.
- फोटो : पीटीआई

यूपी में यूनाइटेड किंगडम से लौटे लोगों के संपर्क में आए 7 लोगों में कोरोना का यूके स्ट्रेन मिला है। इस तरह अब तक 11 लोगों में यूके स्ट्रेन मिल चुका है। इनमें से चार लोग यूके से वापस लौटे थे जबकि छह उनके संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में यूके से लौटे अब तक 13 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 4 में पहले ही यूके स्ट्रेन मिला था। इसके बाद संपर्क में आए छह लोगों में नया वायरस मिला है। कुल 10 मरीजों में से 9 मेरठ के हैं, 1 गाजियाबाद और 1 अलीगढ़ का है। सभी मरीजों को आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में शनिवार को 646 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा 884 मरीजों को स्वस्थ हो जाने के कारण डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में 11221 एक्टिव मरीज बचे हैं। जबकि 572773 अब तक संक्रमण मुक्त होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर अब 96.67 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में एक्टिव मरीजों में से 4260 होम आइसोलेशन में हैं। 1054 निजी अस्पतालों में भुगतान के आधार पर अपना इलाज करा रहे हैं। बाकी सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। संक्रमित मरीजों में से 8481 की अब तक मौत हो चुकी है। शुक्रवार को प्रदेश में 144628 नमूनों की जांच की गई। इस तरह प्रदेश में अब तक कुल 25178712 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 42 प्रतिशत से ज्यादा आरटीपीसीआर से की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed