फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New BJP members to be trained.

सदस्य तो बन गए अब पता चलेगा क्या है भाजपा!

Sat, 04 Apr 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Apr 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
New BJP members to be trained.

भाजपा से जुड़े नए सदस्य अब दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का ज्ञान सीखेंगे तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दर्शन भी उन्हें समझाया जाएगा।

विज्ञापन


पंचनिष्ठाएं क्या हैं और दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद क्या कहता है, इसकी जानकारी भी इन नए भाजपाइयों को दी जाएगी। जनसंघ के गठन और जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा भी इन्हें समझाने की तैयारी है। यह काम कई चरणों में होगा।
विज्ञापन


पहले चरण में संपर्क अभियान के माध्यम से इन्हें इस बारे में समझाया जाएगा। फिर शिविर लगाकर प्रशिक्षित किया जाएगा।

दरअसल, सदस्यता में कई गुना बढ़ोतरी के बाद भाजपा नेतृत्व नए सदस्यों को पार्टी की रीति-नीति व परंपरा समझाने को लेकर चिंतित है।

शीर्ष नेतृत्व पार्टी से जुड़े नए लोगों के कामकाज व कार्य संस्कृति को लेकर कितना चिंतित है, इसकी झलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगलूरू में पदाधिकारियों के बीच कही बातों से भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने जताई थी चिंता

New BJP members to be trained.

मोदी ने दस करोड़ लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने पर जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी, वहीं यह सलाह भी दी कि नए सदस्यों को पहले ‘कार्यकर्ता’ और फिर ‘सामाजिक कार्यकर्ता’ बनाया जाए।

इसलिए सता रही चिंता : राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी से जुड़े नए सदस्यों को ‘कार्यकर्ता’ बनाने की चिंता यूं ही नहीं है। जनसंघ हो या भाजपा, दोनों के कार्यकर्ता अलग तरह की कार्यशैली के लिए जाने जाते थे, लेकिन इधर कई बदलाव दिख रहे हैं।

कई प्रदर्शनों में भाजपा के युवा चेहरे इस तरह उत्पात करते दिखे कि लोगों को भरोसा करना ही मुश्किल हो गया कि ये भाजपा कार्यकर्ता हैं। इसलिए भी पार्टी के रणनीतिकारों को नए सदस्यों को ट्रेनिंग देने की चिंता सता रही है।

शिविरों से पहले घर-घर जाने की तैयारी

New BJP members to be trained.

नए सदस्यों के प्रशिक्षण शिविरों से पहले पार्टी घर-घर संपर्क अभियान शुरू करेगी। इस दौरान भाजपा नेता पहली बार सदस्यता लेने वालों के पास जाएंगे और उन्हें भाजपा की रीति-नीति की जानकारी देंगे।

उन्हें समझाया जाएगा कि भाजपा की सदस्यता का मतलब सिर्फ राजनीतिक कार्यकर्ता बनना भर नहीं है। राजनीति भी समाज सेवा का ही एक जरिया है। इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं को सामाजिक सरोकारों से जुड़कर काम करने की आदत डालनी चाहिए।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री व प्रदेश सदस्यता प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह बताते हैं कि संपर्क अभियान की तैयारी हो रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

अभियान के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता नए सदस्यों के पास जाकर उन्हें पार्टी के मूल सिद्धांतों की जानकारी देंगे तथा पार्टी के इतिहास से परिचित कराएंगे। प्रकाश शर्मा कहते हैं कि व्यक्तिगत सदस्यता अभियान के बाद संपर्क अभियान का काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed