फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new angle in badaun rape and murder case

बदायूं कांडः नए सिरे से होगी मामले की जांच

Fri, 22 Aug 2014 02:25 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 22 Aug 2014 02:25 AM IST
विज्ञापन
new angle in badaun rape and murder case

फोरेंसिक विशेषज्ञों की जांच में बदायूं मामले में किशोरियों के साथ दुराचार के साक्ष्य न पाए जाने पर अब एक बार फिर बदायूं कांड सुर्खियों में आ गया है।

विज्ञापन


सीबीआई ने भी फोरेंसिक जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करते हुए दुराचार की पुष्टि न होने की बात कही है। अब ऐसे में सीबीआई को हत्या के कारणों की एक बार नए सिरे से जांच करनी होगी।
विज्ञापन


सीबीआई के सामने अब इस मामले में लगभग तीन माह पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी भाई पप्पू, अवधेश व उर्वेश यादव व दो सिपाहियों छत्रपाल और सर्वेश यादव के खिलाफ आरोप पत्र लगाना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या का कारण अब भी पता नहीं

new angle in badaun rape and murder case

अभी तक की जांच में गिरफ्तार लोगों को सामूहिक दुराचार के बाद हत्या का आरोपी बताया गया था। इन्हीं धाराओं में उनकी गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भी भेजा गया था।

इसके साथ ही बदायूं पुलिस की प्रारंभिक जांच के दौरान ऑनर किलिंग की थ्योरी को भी बल मिल रहा है। गौरतलब है कि सूबे की पुलिस के मुखिया भी इस बात की संभावना जता चुके हैं कि हत्या का कारण कुछ और रहा हो।

पूर्व में जब सीबीआई ने आरोपियों का पॉलीग्राफी परीक्षण कराया था तो उन्होंने आरोपों से इन्कार किया था और उनके परीक्षण में उनके द्वारा दिए गए जवाबों में किसी तरह का विरोधाभास नहीं पाया गया था। जबकि पीड़ित परिवार के सदस्यों के ऐसे ही परीक्षण में कुछ विरोधाभास पाया गया था।

अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी

new angle in badaun rape and murder case

सीबीआई को अदालत में जल्दी ही इस मामले में अपनी प्रगति रिपोर्ट भी दाखिल करनी है। अदालत में इस मामले की सुनवाई 25 अगस्त को होनी है।

इससे पहले सीबीआई को गिरफ्तार हो चुके आरोपियों के बारे में भी अब नए सिरे से रिपोर्ट देनी होगी। इस बात की संभावना भी है, कि सीबीआई एक बार फिर दोनों पक्षों से नए सिरे से पूछताछ करे।

सीबीआई के सामने अब सबसे अहम सवाल यह है कि हत्या का कारण क्या था। सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि इस बात को लेकर कयास तो सामने आ चुके हैं पर पूर्व में हुए खुलासे की वजह से अभी इन्हें लेकर कोई ठोस पड़ताल नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed