फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attempt to loot with a retired medical officer

रिटायर्ड चिकित्साधिकारी से लूट की कोशिश, भांजे समेत उसके दो साथी गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2020 05:40 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
attempt to loot with a retired medical officer
पीड़ित रिटायर्ड चिकित्साधिकारी - फोटो : amar ujala
लखनऊ के ठाकुरगंज में बहन के घर से लौट रहे 80 वर्षीय रिटायर्ड चिकित्साधिकारी इकबाल अहमद को उनके सगे भांजे सैफ ने ही लुटवाने की साजिश रची। सैफ ने मामा के घर से निकलते ही राजाबाजार निवासी अपने दोस्त सऊद उर्फ सादिक व पाटानाला के हमजा को खबर दे दी।
विज्ञापन


दोनों बदमाश सैफ की ही स्कूटी से इकबाल अहमद के पीछे लग गए और डैडीकूल बेकरी के पास उनका बैग लूटने का प्रयास किया। लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। बालागंज चौकी प्रभारी विजय सिंह और पॉलीगॉन के सिपाहियों ने बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस का घेरा देखकर हमजा भाग निकला जबकि सऊद दबोच लिया गया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने हमजा और सैफ को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इकबाल अहमद बरौरा हुसैनबाड़ी में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर वह बैंक से अपनी पेंशन के 19000 रुपये निकालकर राजाबाजार निवासी बहन से मिलने उसके घर चले गए। वहां बातचीत के दौरान ही उन्होंने 19000 रुपये निकालने की जानकारी दी, जिसे बहन के बेटे सैफ ने सुन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

attempt to loot with a retired medical officer
पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों शातिर - फोटो : amar ujala
उसने रुपया लूटने की साजिश रचते हुए राजाबाजार निवासी अपने दोस्त सऊद उर्फ सादिक और पाटानाला में रहने वाले हमजा से संपर्क किया। उसने दोनों को बताया कि मामा ने बैंक से रुपया निकाला है और कुछ देर में वह उसके घर से अपने घर जाने वाले हैं। सऊद और हमजा वहां आ गए और सैफ के घर के आसपास रुककर रिटायर्ड चिकित्साधिकारी के बाहर निकलने का इंतजार करने लगे।

कुछ देर बाद जैसे ही रिटायर्ड चिकित्साधिकारी बाहर निकले, दोनों सैफ की स्कूटी से ही उनके पीछे लग गए। रिटायर्ड चिकित्साधिकारी बालागंज के आगे डैडीकूल बेकरी के पास पहुंचे तभी पीछे से आए दोनों बदमाशों ने उनसे रुपये छीनने की कोशिश की। इकबाल अहमद ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े।

सूचना पाकर बालागंज चौकी की पुलिस और पॉलीगॉन की पुलिस मौके पर पहुंच गई और बदमाशों को घेर लिया। हमजा मौके से भाग निकला जबकि सऊद स्कूटी समेत पकड़ लिया गया। उनसे पूछताछ के बाद हमजा और सैफ को भी पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed