फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nepal, bhutan media representatives reached rdso

Lucknow News: आरडीएसओ दौरे पर पहुंची भूटान, नेपाल की मीडिया

Mon, 07 Jul 2025 08:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
nepal, bhutan media representatives reached rdso
आरडीएसओ में चल रहे अनुसंधानों से रूबरू होने के लिए सोमवार को भूटान व नेपाल का मीडिया प्रतिनिधिमंडल लखनऊ पहुंचा। यहां प्रयोगशालाओं का दौरा किया। रेलवे में इस्तेमाल हो रही तकनीकियों की जानकारियां हासिल की। अनुसंधान, अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) देश का इकलौता रिसचे इंस्टीट्यूट है, जो रेलवे को अत्याधुनिक बना रहा है। कवच से लेकर हाइड्रोजन ट्रेन तक का अनुसधान आरडीएसओ में हुआ है। ऐसे में आरडीएसओ के अनुसंधानों को जानने व समझने के लिए नेपाल व भूटान का मीडिया प्रतिनिधिमंडल पहुंचा था। आरडीएसओ के महानिदेशक उदय बोरवणकर ने 20 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल व उनके साथ आए विदेश मंत्रालय के अधिकारियों का स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने परीक्षण प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया और भारतीय रेल को सशक्त बनाने वाली अत्याधुनिक तकनीक एवं अनुसंधान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां लीं।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed