फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   neighbour mudered eight year old by sliting throat

छह साल की मासूम का दुष्कर्म के बाद चाकू घोंपकर बेरहमी से कत्ल, दरिंदे के घर में मिली लाश

Mon, 16 Sep 2019 01:37 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 16 Sep 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
neighbour mudered eight year old by sliting throat
घटना के बाद इलाके के लोग जमा होने लगे, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शांति बनाएं रखने की कोशिश की । - फोटो : अमर उजाला

राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दरिंदे ने छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गले में चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी। बच्ची आरोपी के घर की तख्त के नीचे खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में पड़ी थी।

विज्ञापन


परिवारीजन व पुलिस उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद से इलाके में तनाव है। पुलिस ने देर रात दरिंदे बबलू उर्फ बच्चन को गिरफ्तार कर लिया। सआदतगंज थाना क्षेत्र में गढ़ी पीर खां निवासी आरोपी बबलू बच्ची के पिता का परिचित है। बवाल की आशंका को देखते हुए भारी फोर्स तैनात की गई।
विज्ञापन


बच्ची वजीरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। उसके पिता ठेला चलाते हैं। शाम करीब 4 बजे वह घर के बाहर खेल रही थी। उसी वक्त बबलू वहां पहुंचा। बच्ची को फुसलाकर अपने घर ले आया। सआदतगंज पुलिस का कहना है कि उसने दुष्कर्म के बाद पहचाने जाने के डर से बच्ची के गले में चाकू अथवा चाकू जैसा कोई नुकीला हथियार घोंप दिया। शाम साढ़े 6 बजे तक बच्ची नजर नहीं आई तो माता-पिता व परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बच्ची की नानी ने बताया कि उसे बबलू लेकर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज: एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि बच्ची के परिवारीजनों की तरफ से मिली तहरीर पर दुष्कर्म व हत्या के साथ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। तहरीर में बबलू के साथ उसके परिवार को भी आरोपी बनाया गया है। शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

दरिंदे के घर पर तख्त के नीचे लहूलुहान पड़ी थी

पिता व इलाके के लोग घर से 400 मीटर दूर बबलू के घर पहुंचे। सूचना मिलने पर सआदतगंज कोतवाली के दरोगा ओमकार भी फोर्स के साथ पहुंचे। छानबीन करने पर बच्ची तख्त के नीचे लहूलुहान हालत में मिल गई। शरीर के ऊपरी हिस्से पर कपड़े नहीं थे। जींस की चेन खुली हुई थी। ऐसा लग रहा है कि वारदात के बाद दरिंदा उसे जींस पहनाने की कोशिश कर रहा था।

वारदात को अंजाम देने के बाद बच्ची के पिता के साथ ही घूम रहा था दरिंदा

दरिंदा बबलू दुष्कर्म व हत्या की जघन्य वारदात के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे बच्ची के पिता के साथ ही घूम रहा था। इंस्पेक्टर महेश पाल ने बताया कि बच्ची के मामा ने जब बबलू को फोन किया तो उसने कोई जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया। तब मामा ने बच्ची के पिता को फोन कर मासूम के गायब होने की जानकारी दी। पिता बेटी को ढूंढने में जुट गए, लेकिन शैतान बबलू इलाके में आराम से टहलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed