{"_id":"69e14c52e31044189702405c","slug":"neighbor-stabs-man-over-minor-dispute-arrested-lucknow-news-c-13-lko1096-1693905-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मामूली विवाद में पड़ोसी ने चाकू से किया वार, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मामूली विवाद में पड़ोसी ने चाकू से किया वार, गिरफ्तार
Fri, 17 Apr 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
काकोरी। पारा के जलालपुर में बुधवार रात को मामूली विवाद के दौरान दर्जी नौशाद अली पर पड़ोसी मनीष भारती ने चाकू से हमला कर दिया। उनके सीने पर गंभीर चोट लगी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार जलालपुर रेलवे लाइन किनारे नौशाद अली (30) घर पर सिलाई का काम करते हैं। नौशाद के अनुसार, बुधवार रात मामूली बात पर पड़ोसी मनीष भारती (26) से कहासुनी हो गई। मनीष शराब के नशे में था और गुस्से में आकर उसने जेब में रखा चाकू निकालकर नौशाद के सीने के दाहिने हिस्से पर वार कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें परिजनों की मदद से पुलिस ने राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मी बाई संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार आरोपी मनीष भारती को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया गया है।