फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Neighbor grabbed Rs 40 lakh by linking his mobile number with farmer's Aadhaar

Lucknow News: किसान के आधार से अपना मोबाइल नंबर लिंक करा पड़ोसी ने हड़पे 40 लाख

Sat, 13 Apr 2024 03:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 13 Apr 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Neighbor grabbed Rs 40 lakh by linking his mobile number with farmer's Aadhaar
सरोजनीनगर। बिजनौर में पड़ोसी ने किसान के आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक कराकर उनके बैंक खाते से 40 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को घटना की जानकारी बैंक पहुंचने पर हुई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जालिमखेड़ा के माती निवासी राम भरोसे ने जमीन बेची थी, जिसके उन्हें 80 लाख रुपये मिले थे। उन्होंने सारे रुपये बिजनौर स्थित आईडीबीआई बैंक में जमा कराए थे। राम भरोसे आठ अप्रैल को पासबुक में ब्याज की एंट्री कराने बैंक पहुंचे तब पता चला कि खाते से 40 लाख रुपये निकाले गए हैं। पीड़ित ने जब बैंक कर्मियों से पूछताछ की तब उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। इस पर वह थाने पहुंचे और पुलिस अफसर को आपबीती बताई।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं। उन्होंने डेबिट कार्ड भी नहीं लिया था। आरोप लगाया कि गांव के शिव कुमार उर्फ पिंटू यादव ने धोखे से उनका आधार कार्ड ले लिया था। उसी ने जालसाजी करके राशि निकाली है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच की तो मामला सही पाया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राणा के मुताबिक, पिंटू ने राम भरोसे के आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा लिया था। उसी आधार पर उसने यूपीआई आईडी बना ली और कई बार में 40 लाख निकाल लिए। शुक्रवार शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed