फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Negotiations with Social Welfare Minister inconclusive, officials adamant on transfer of Principal Secretary

समाज कल्याण मंत्री के साथ वार्ता बेनतीजा, प्रमुख सचिव के ट्रांसफर पर अड़े अधिकारी

Wed, 10 Mar 2021 02:30 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 10 Mar 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Negotiations with Social Welfare Minister inconclusive, officials adamant on transfer of Principal Secretary
प्रमुख सचिव बीएल मीणा - फोटो : Self
उत्तर प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी समन्वय समिति के पदाधिकारियों और समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री के बीच मंगलवार को वार्ता समस्या का कोई हल नहीं निकाल सकी। समिति ने प्रमुख सचिव, समाज कल्याण बीएल मीणा को हटाए जाने के मांग दोहराई। तो मंत्री ने वित्त वर्ष के अंतिम माह में पूरे मनोयोग से काम करने के लिए कहा। जिससे समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। समिति ने कार्य बहिष्कार जारी रखने का एलान किया है। इसके चलते छात्रवृत्ति वितरण का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


मंत्री रमापति शास्त्री ने समन्वय समिति के पदाधिकारियों को मंगलवार को अपने आवास पर बुलाकर वार्ता की। समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण और वक्फ विभाग के अधिकारी और कर्मचारी प्रमुख सचिव बीएल मीणा को हटाने के लिए कई दिनों से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


समिति ने माना कि वार्ता का नतीजा शून्य रहा। तय हुआ कि 10 मार्च को समाज कल्याण भवन में तालाबंदी करके इंदिरा भवन व जवाहर भवन में स्थित अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ आंदोलन में शामिल होने वहां जाएंगे। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पैदल मार्च करके इस कार्यालय में जाएंगे। वहां सभा के बाद इंदिरा भवन-जवाहर भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सतीश पांडेय के नेतृत्व में लोकभवन पहुंचकर मुख्य सचिव कार्यालय को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समन्वय समिति के मुख्य संयोजक अरुण कुमार पांडेय और संयोजक एसके राय समेत आंदोलन में शामिल सभी यूनियनों के नेताओं ने प्रमुख सचिव के स्थानांतरण की पुरजोर मांग की। कहा, बीएल मीणा के दुर्व्यवहार के कारण अधिकांश कार्मिक अवसाद में हैं। किसी भी समय अप्रिय घटना घट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed