फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Negative report of Kovid again necessary in KGMU, Lohia Institute

यूपी : केजीएमयू, लोहिया संस्थान में कोविड की निगेटिव रिपोर्ट फिर जरूरी, कोरोना के बढ़ते केस देखते हुए दिए गए निर्देश

Fri, 10 Jun 2022 02:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 10 Jun 2022 02:28 PM IST
सार

केजीएमयू और लोहिया संस्थान में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को तुरंत भर्ती करके इलाज किया जाता है। जिन मरीजों में कोविड के लक्षण होेते हैं उन्हें भर्ती करने के बाद संक्रमण की जांच कराई जाती है।

विज्ञापन
Negative report of Kovid again necessary in KGMU, Lohia Institute
कोविड

विस्तार

लखनऊ में संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ अब केजीएमयू और लोहिया संस्थान में भर्ती होने के लिए कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट फिर से अनिवार्य की जा रही है। फिलहाल यह सख्ती सर्दी-जुकाम और बुखार जैसे लक्षण वालों और ऑपरेशन के लिए भर्ती होने वाले मरीजों के लिए ही है। 

विज्ञापन


दोनों ही संस्थानों में मरीजों की भर्ती इमरजेंसी और ओपीडी से की जाती है। जैसे-जैसे कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, सख्ती भी बढ़ती जा रही है। केजीएमयू और लोहिया संस्थान में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को तुरंत भर्ती करके इलाज किया जाता है। जिन मरीजों में कोविड के लक्षण होेते हैं उन्हें भर्ती करने के बाद संक्रमण की जांच कराई जाती है। अब ओपीडी से भर्ती होने वाले मरीजों के मामले में पूरी तरह से यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। ऑपरेशन के लिए भर्ती होने वाले मरीजों पर यही व्यवस्था लागू है।
विज्ञापन


बढ़ गई कोविड जांच के लिए भीड़
केस बढ़ने और भर्ती होने के लिए कोविड जांच की अनिवार्यता की वजह से संस्थानों में कोविड जांच के लिए भीड़ बढ़ती जा रही है। इससे मरीजों का इंतजार भी लंबा हो रहा है। मरीज को एक बार जांच कराने के लिए और फिर रिपोर्ट लेने के लिए लाइन लगानी होती है। अब मरीज ओपीडी के बाद सीधे भर्ती नहीं हो पा रहे हैं। पहले उनको कोविड जांच करानी पड़ती है। इसके अगले दिन रिपोर्ट आने के बाद ही मरीज भर्ती हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, 36 और आए संक्रमण की चपेट में 
राजधानी में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को 36 नए मरीज मिले। सभी मरीज बिना लक्षण वाले हैं, जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं, 40 मरीजों ने वायरस को मात देने में कामयाबी पाई है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि मरीजों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। वहीं, संक्रमण बढ़ रहा है, इसलिए लोगों को सजग रहने की जरूरत है। सर्दी-जुकाम, बुखार व गले में खराश जैसे लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर क ी सलाह लें। हालत गंभीर होने पर कोरोना जांच भी कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed