फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   neet 2022 in lucknow

नीट 2022 : निर्देशों का पालन न करना पड़ा भारी, परीक्षा केंद्र पर कटवानी पड़ी आस्तीन

Mon, 18 Jul 2022 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
neet 2022 in lucknow
लखनऊ। राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) 2022 में स्पष्ट रूप से मनाही के बाद भी रविवार को कई परीक्षार्थी पूरी आस्तीन के कपड़े पहन परीक्षा देने पहुंच गए। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के निर्देशों की अनदेखी करने वाले इन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में दाखिल होने से रोक दिया गया। ऐसे में गेट पर ही परीक्षार्थियों ने अपने कपड़े की आस्तीन कटवाई, तब जाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश पा सके।
विज्ञापन

जिले के 35 केंद्रों पर नीट का आयोजन हुआ। इसके लिए करीब 28 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में नकल रोकने के लिए परीक्षार्थियों को ड्रेस कोड से संबंधित कई निर्देश जारी किए गए थे। इसमें सनग्लास, कैप, किसी प्रकार की घड़ी, पूरी आस्तीन के कपड़े और जूते पहनकर आने से मना किया गया था। इसके बावजू कई परीक्षार्थियों ने निर्देश का पालन नहीं किया। फुल आस्तीन के कपड़े पहनकर आने वाले परीक्षार्थियों के कपड़े गेट पर काटे गए, वहीं परीक्षा केंद्र के भीतर जाने पर उनके जूते उतरवा लिए गए। परीक्षार्थियों को निर्देश दिया गया था कि वे परीक्षा केंद्रों पर दो घंटे पहले पहुंचें। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र का गेंट बंद कर दिया गया। इससे कुछ परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित भी रह गए।
विज्ञापन

आसान पेपर से खिले परीक्षार्थियों के चेहरे
नीट 2022 का पेपर देने के बाद परीक्षार्थियों के चेहरे पर सुकून दिखाई दिया। ज्यादातर परीक्षार्थियों ने पेपर को पिछले साल के मुकाबले आसान बताया। परीक्षा के लिए इस बार परीक्षार्थियों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। इससे उन्हें काफी राहत मिली। उनका कहना था कि 20 मिनट के अतिरिक्त समय ने फिजिक्स का भाग हल करने में काफी मदद की। परीक्षा में कुल दो सौ सवाल पूछे गए थे। इनमें से 180 का जवाब देना था। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों वाले तीनों भागों को दो-दो ग्रुप में बांटा गया था। इनमें से पहले भाग में 35 और दूसरे में 15 सवाल थे। दूसरे भाग के 15 सवालों में से सिर्फ 10 का जवाब ही देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
फॉर्मूला आधारित थे फिजिक्स के सवाल
इस बार का पेपर पिछले साल के मुकाबले आसान रहा। फिजिक्स को लेकर मन में काफी शंका थी, लेकिन ज्यादातर सवाल फॉर्मूला आधारित होने से आसानी से हल हो गए। -अनुष्का
एनसीईआरटी आधारित थे ज्यादातर सवाल
परीक्षा में ज्यादातर सवाल एनसीईआरटी पैटर्न पर आधारित थे। हालांकि, इस बार कई सवाल एनसीईआरटी से बाहर से भी पूछे गए। पेपर आसान था। उम्मीद है कि इस बार की मेरिट पिछली बार से ऊपर रहेगी। -आकृति पटेल
बायोलॉजी रही कठिन
परीक्षा में ज्यादातर सवाल आसान थे। पिछली बार से तुलना करें तो इस बार फिजिक्स और केमिस्ट्री काफी आसान रही। वहीं, बायोलॉजी का पेपर थोड़ा कठिन रहा। कुल मिलाकर पेपर को सामान्य ही कहेंगे। -प्रिया पटेल

लंबा था केमिस्ट्री का भाग
पेपर में केमिस्ट्री का भाग काफी आसान था, लेकिन सवाल काफी लंबे थे। इसकी वजह से इसमें काफी समय देना पड़ा। फिजिक्स में सवाल फॉर्मूला आधारित थे, उनमें काफी कम समय लगा। -शिवानी वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed