{"_id":"5d2d5cd68ebc3e6d1e2bd285","slug":"neeraj-shekhar-will-join-the-bjp-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर भाजपा में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर भाजपा में हुए शामिल
Tue, 16 Jul 2019 06:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 16 Jul 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की सदस्यता लेते नीरज शेखर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर ने मंगलवार शाम दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके पहले राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को सदन को सूचित किया कि उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता नीरज शेखर का उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
सदन की बैठक शुरू होने पर नायडू ने कहा कि जांच की और शेखर से बात भी की जिसमें पाया कि यह इस्तीफा नीरज ने स्वेच्छा से दिया है। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद 15 जुलाई से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। नीरज शेखर मंगलवार सुबह भाजपा नेता अनुराग ठाकुर से भी मिले थे।
विज्ञापन
आपको बता दें कि सपा के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने पार्टी और उच्च सदन की सदस्यता से सोमवार को इस्तीफा दे दिया था। नीरज शेखर सपा द्वारा बलिया से टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। उन्होंने सोमवार दोपहर को राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा।
विज्ञापन
भाजपा सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद नीरज ने यह फैसला लिया। उनका कार्यकाल अगले साल 25 नवंबर को पूरा होने वाला था।
अब इस सीट पर उपचुनाव होगा और भाजपा उन्हीं को अपना उम्मीदवार बनाएगी। इस कार्यकाल के खत्म होने के बाद पार्टी उन्हें दूसरा कार्यकाल भी देगी।
अब इस सीट पर उपचुनाव होगा और भाजपा उन्हीं को अपना उम्मीदवार बनाएगी। इस कार्यकाल के खत्म होने के बाद पार्टी उन्हें दूसरा कार्यकाल भी देगी।