फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Need to connect the younger generation with Awadhi

Lucknow News: युवा पीढ़ी को अवधी से जोड़ने की आवश्यकता

Tue, 03 Feb 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Need to connect the younger generation with Awadhi
हजरतगंज स्थित यूपी प्रेस क्लब में सोमवार को हुआ सम्मान समारोह।
लखनऊ। वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मण प्रसाद मित्र की स्मृति में प्रतिवर्ष दिया जाने वाला ‘मित्र स्मृति अवधी सम्मान’ इस बार अवधी के मौलिक रचनाकार और शोधकर्ता डॉ. अशोक अज्ञानी को दिया गया। हजरतगंज स्थित यूपी प्रेस क्लब में सोमवार को हुए समारोह में उन्हें 11 हजार रुपये सम्मान राशि, प्रतीक चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामनरेश ने कहा कि आज इस बात की जरूरत है कि अवधी को हमारी युवा पीढ़ी तक भी पहुंचाया जाए ताकि वे अपनी जड़ों से जुड़ाव महसूस कर सकें।
विज्ञापन


समारोह की शुरुआत कवि कुमार तरल की अवधी भाषा में वाणी वंदना के साथ हुई। इस मौके पर डॉ. अशोक अज्ञानी की हाल ही प्रकाशित अवधी गीत-नवगीत की कृति ‘कहां करैं फरियाद फलाने’ का लोकार्पण भी हुआ। सुप्रसिद्ध लोकगायिका डॉ. रंजना अग्रहरि ने इस कृति की कुछ रचनाओं का पाठ भी किया। डॉ. अज्ञानी की अब तक प्रकाशित 15 पुस्तकों में से 10 अवधी के विभिन्न विषयों पर केंद्रित हैं जिन पर कई शोध भी जारी हैं। लक्ष्मण प्रसाद मित्र सेवा संस्थान की संरक्षिका मनोरमा साहू, अध्यक्ष अजय साहू और सचिव डॉ. रामबहादुर मिसिर, विशिष्ट अतिथि डॉ. अर्जुन पांडेय, डॉ. प्रदीप शुक्ल, उमाशंकर तिवारी और नागेंद्र सिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में साहित्यकार व हिंदी-अवधी प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed