{"_id":"6ab046633bf9df8e5801f187","slug":"three-price-points-for-onions-the-pinch-of-inflation-is-upsetting-the-budget-lucknow-news-c-13-lko1070-1929081-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्याज के तीन भाव...बजट बिगाड़ रहा महंगाई का तड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्याज के तीन भाव...बजट बिगाड़ रहा महंगाई का तड़का
विज्ञापन
सब्जी खरीदता ग्राहक।
लखनऊ। रसोई का बजट महंगाई की आंच पर जल रही है। आंसू निकाल रहे प्याज के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे। हाल यह है कि शहर में प्याज तीन अलग-अलग दामों में बिक रहा है। टमाटर भी महंगा है। लौकी, तोरई, भिंडी के भाव भी बढ़े हैं। हालांकि, दुबग्गा की नवीन गल्ला मंडी की ओर से संचालित वाहनों पर लोगों को 35 रुपये किलो प्याज मुहैया कराया जा रहा है।
डालीगंज में एक सब्जी विक्रेता ने बताया कि करीब एक माह से प्याज 60 रुपये किलो बिक रहा है। आलू 50 रुपये का ढाई किलो है। वहीं, निशातगंज में सब्जी की दुकानों पर प्याज 40 से 60 रुपये के बीच बिक रहा है। हजरतगंज में दुकानदार ने प्याज 70 रुपये किलो बताया। कहा कि सभी सब्जियां महंगी है। प्याज और टमाटर की आपूर्ति बाहर से होती है, इसलिए यह महंगा है। टमाटर 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि करीब डेढ़ माह पूर्व यह 30 से 40 रुपये में था। लहसुन करीब 20 रुपये किलो महंगा हुआ है। बाजार में लहसुन 260 से 270 रुपये किलो बिक रहा है। गोभी, परवल के दाम भी बजट बिगाड़ रहे हैं।
ये है सब्जियों की कीमतें
सब्जी कीमत (रुपये प्रति किलो)
प्याज 40 से 70
आलू 20
टमाटर 40 से 50
लौकी 40
तोरई 40
भिंडी 40
अदरक 120
परवल 80
फूलगोभी 30 और 40 रुपये प्रति पीस