फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Collective participation is essential for Lucknow to retain the top spot for clean air.

Lucknow News: स्वच्छ वायु में लखनऊ का नंबर वन का ताज बरकरार रखने के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी

Mon, 21 Sep 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Collective participation is essential for Lucknow to retain the top spot for clean air.
संवाद में मौजूद लोग।
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एसीएपी ) के तहत स्वच्छ वायु सर्वेक्षण की राष्ट्रीय रैंकिंग इस बार लखनऊ को पहला स्थान मिला है। इसी स्थान पर लखनऊ आगे भी रहे, इस पर अमर उजाला कार्यालय में रविवार को संवाद का आयोजन किया गया। इसमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने शहर को नंबर वन बनाए रखने के लिए सभी की सहभागिता पर जोर दिया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज के प्रवक्ता आशुतोष गौतम ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए बिना किसी स्वार्थ के सभी को सहभागिता करनी होगी। साथ ही लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। शिक्षिका संगीता भारद्वाज ने प्रचार सामग्री में प्लास्टिक के बैनर-पोस्टर के इस्तेमाल पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने कपड़े या कागज की सामग्री को विकल्प बनाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

पार्षद अमित कुमार चौधरी ने प्लास्टिक की बोतलों से बढ़ रहे कचरे और निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल पर प्रभावी रोक की जरूरत बताई। राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री अशोक कुमार ने गुजरात मॉडल की तर्ज पर स्वच्छता व्यवस्था लागू करने की बात कही। जितेंद्र बहादुर सिंह ने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। मो. आमिर ने पुराने वाहनों को हटाने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे उपस्थित
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज के प्रवक्ता आशुतोष गौतम, राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री अशोक कुमार, पार्षद अमित कुमार चौधरी, जितेंद्र बहादुर सिंह, मो. आमिर, पं. प्रमोद अग्निहोत्री, अजय कुमार मिश्रा, शिवम पांडेय, चंद्रेश द्विवेदी, संगीता भारद्वाज, आशुतोष मिश्र, मीरा, राकेश श्रीवास्तव।
इन मुद्दों पर भी दिया जोर
- स्वच्छ हवा के लिए सामूहिक संकल्प और निरंतर प्रयास जरूरी।
- सरकार से अपेक्षा के साथ लोगों को भी घर का कूड़ा सड़क पर फेंकने से बचना होगा।
- विकास कार्यों की बेहतर योजना बनाने और बार-बार सड़क खोदने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की जरूरत।
- मेट्रो की योजना पहले बनती तो वाहनों का दबाव और प्रदूषण कम करने में मदद मिलती।
- रूट डायवर्जन से वाहनों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे प्रदूषण का फैलाव होता है। इस पर सिस्टम को विचार करना चाहिए।
- स्वच्छता को प्राथमिकता बनाकर सामूहिक प्रयास जरूरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed