{"_id":"62c67d951ac7512e6e5c9ea6","slug":"nda-candidate-for-president-election-will-come-to-lucknow-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"President Election: द्रोपदी मुर्मू आज लखनऊ आएंगी, भाजपा नेताओं से करेंगी समर्थन की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
President Election: द्रोपदी मुर्मू आज लखनऊ आएंगी, भाजपा नेताओं से करेंगी समर्थन की अपील
Fri, 08 Jul 2022 09:52 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 08 Jul 2022 09:52 AM IST
सार
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ आएंगी। उनके स्वागत में मुख्यमंत्री आवास में भोज का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ आएंगी। लोक भवन में आयोजित एनडीए की बैठक में द्रोपदी मुर्मू भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी के विधायकों से मत एवं समर्थन देने की अपील करेंगी। भाजपा द्रोपदी मुर्मू के लखनऊ दौरे को भव्य बनाकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को साधेगी।
विज्ञापन
द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार दोपहर 3 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अपना दल के आशीष पटेल, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद उनका स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से भी उनका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट से वे बटलर पैलेस स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। शाम 6 बजे लोक भवन में होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू को मत एवं समर्थन देने का आग्रह किया जाएगा। वहीं द्रोपदी मुर्मू भी बैठक में उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने के लिए पीएम मोदी का आभार जताते हुए अपनी बात रखेंगी। एनडीए की बैठक के बाद मुख्यमंत्री आवास पर द्रोपदी मुर्मू के सम्मान में रात्रि भोज रखा गया है।
विज्ञापन
भाजपा ने अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग को साधने के लिए राजधानी में जगह-जगह द्रोपदी मुर्मू के स्वागत में बैनर लगाए हैं। वहीं एयरपोर्ट पर भी बड़ी संख्या में एससी-एसटी वर्ग की महिलाएं उनका स्वागत करेंगी। पार्टी दलित और आदिवासी वर्ग के बीच संदेश देने की कोशिश करेगी कि भाजपा ने पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद के लिए चुना है। एयरपोर्ट, लोकभवन, वीवीआईपी गेस्ट हाउस और मुख्यमंत्री आवास पर आदिवासी नृत्य और लोक कलाकारों के कार्यक्रम भी रखे गए हैं।