फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NCD clinic got four doctors

Lucknow News: एनसीडी क्लीनिक को मिले चार डॉक्टर

Sun, 24 Nov 2024 04:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 24 Nov 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
NCD clinic got four doctors
रायबरेली। डॉक्टरों की कमी मरीजों के इलाज में एक बड़ी बाधा बन जाती है। जिले में भी कमोबश यही हाल है। फिलहाल राहत भरी खबर ये है कि जिले के नॉन कम्युनिकेबल डिजीज (एनसीडी) क्लीनिकों को संजीवनी मिल गई है। चार नए डॉक्टर मिलने के बाद इन क्लीनिकों का बेहतर संचालन होगा।
विज्ञापन


चिकित्सक मिलने के बाद मैटरनल हेल्थ, शहरी पीएचसी, आरोग्य मंदिर सहित अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों को संचालित किया जा सकेगा। शासन की मंशा पर राष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए 13 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। हालांकि 50 डॉक्टरों की जरूरत है, लेकिन कम ही चिकित्सक मिले हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रम डॉक्टरों के अभाव में बेदम हैं। सभी सीएचसी में एनसीडी क्लीनिके संचालित की गई थीं, लेकिन एक-एक करके डॉक्टरों के काम छोड़ देने के कारण क्लीनिकों का संचालन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। टेलीमेडिसिन सेवा के लिए चिकित्सक की व्यवस्था न होने के कारण कार्यक्रम का संचालन नहीं हो पा रहा था। शहरी पीएचसी और आरोग्य मंदिर भी डॉक्टरों की कमी के कारण प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन की मंशा पर डॉक्टरों के 50 पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसमें मात्र 13 लोग ही मिल सके हैं। हालांकि 13 डॉक्टरों के मिलने के बाद योजनाओं व कार्यक्रमों में कुछ जान जरूर आ गई है।

चयन प्रक्रिया में एनसीडी क्लीनिकों के लिए डॉ. अमित कुमार, डॉ. रामचंदर, डॉ. सहदेव प्रसाद, डॉ. जय प्रकाश विद्यार्थी, जेई/एईएस के लिए डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. अभय कुमार, शहरी पीएचसी के लिए डॉ. विश्वदीप शाक्य, डॉ. रमेश प्रसाद, शहरी आरोग्य मंदिर के लिए डॉ. अंकिता सिंह, टेलीमेडिसिन के लिए डॉ. अमित कुमार, मैटेरनल हेल्थ के लिए डॉ. सपना सिंह, डॉ. रागिनी यादव व डॉ. नेहा गौतम का चयन किया गया है। डॉक्टरों का चयन होने के बाद जल्द कार्यक्रमों का संचालन होगा।

जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के अन्य पद
वाक इन इंटरव्यू के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जल्द ही डॉक्टरों के पद भरे जाएंगे। इसके लिए शासन से दिशा-निर्देश भी आ चुके हैं। जिले स्तर पर इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पर्याप्त चिकित्सकों की व्यवस्था होने के बाद राष्ट्रीय कार्यक्रमों का प्रभावी ढंग से संचालन हो सकेगा।


एनसीडी, शहरी पीएचसी, आरोग्य मंदिर सहित अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए 13 नए डॉक्टर मिल गए हैं। एनएचएम के तरह अन्य चिकित्सकों के भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी।
डॉ. शरद कुशवाहा, एसीएमएस/नोडल एनएचएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed