{"_id":"6845ec36cfadb762c8041dfd","slug":"ncc-is-a-way-of-life-not-a-training-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1241404-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रशिक्षण नहीं जीवनशैली है एनसीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रशिक्षण नहीं जीवनशैली है एनसीसी
विज्ञापन
प्रशिक्षण नहीं जीवनशैली है एनसीसी
लखनऊ। एलनहाउस पब्लिक स्कूल में चल रहे 3 नेवल यूनिट एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण करने के लिए ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव पहुंचे। उन्होंने कैडेटों को दी जा रहीं सुविधाओं आदि का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कि एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि जीवनशैली है। यह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक मूल्यों को विकसित करती है। उन्होंने कैडेट्स की सराहना की तथा उनकी लगन, अनुशासन एवं जोश की प्रशंसा की।
मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि नेवल यूनिट की ओर से पहली जून से चल रहा शिविर दस जून तक चलेगा। इसमें 421 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्देश्य कैडेटों को प्री-नौसेनिक एवं ऑल इंडिया नौसैनिक कैंप की तैयारी के लिए प्रशिक्षित करना है। तैराकी, बोट पुलिंग, सीमैनशिप, फायरिंग, शिप मॉडलिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव शिविर में पहुंचे। उन्हें कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद कैंप कमांडेंट कमांडर गौरव शुक्ल ने उन्हें शिविर की गतिविधियों की जानकारियां दी। ग्रुप कमांडर ने स्कूल की ओर से उपलब्ध कराई गईं सुविधाओं, कैडेट्स के डॉरमेट्री का जायजा लिया।