Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NCC Combined Annual Training Begins

Lucknow News: एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शुरू

Thu, 26 Nov 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
NCC Combined Annual Training Begins
लखनऊ। 5 यूपी एयर स्क्वैड्रन एनसीसी की ओर से बुधवार को छावनी में दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि शिविर में 536 कैडेट भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्घाटन 5 यूपी एयर स्क्वॉड्रन एनसीसी के कमान अधिकारी व कैंप कमांडेंट विंग कमांडर सुमित डोभाल ने किया। उन्होंने सभी एएनओ, सीटीओ, वायुसेना प्रशिक्षकों और 15 शिक्षण संस्थानों से आए एनसीसी कैडेटों का स्वागत किया। कैंप कमांडेंट ने शिविर के दौरान होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। इनमें ड्रिल, हथियार ड्रिल और फायरिंग प्रैक्टिस शामिल हैं। माइक्रोलाइट फ्लाइंग, माइक्रोलाइट सिमुलेटर फ्लाइंग और एयरो मॉडलिंग ट्रेनिंग कराई जाएगी। कैडेट वायुसेना स्टेशन का भ्रमण भी करेंगे। लखनऊ ग्रुप मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार शिविर संचालन हेतु अधिकारियों को कार्यभार सौंपा गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेटों का सर्वांगीण विकास करना है। इसके लिए योग, खेलकूद, दौड़, भाषण और वाद-विवाद के अलावा सांस्कृतिक गतिविधियां कराई जाएंगी। शिविर के अंतिम दिन सभी प्रतियोगिताओं के विजेता कैडेट प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed