{"_id":"5a15afd04f1c1b95188b592a","slug":"nawazuddin-siddique-not-come-in-front-of-enforcement-directorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर ईडी के सामने नहीं आए नवाजुद्दीन, रिकॉर्ड कर भेजा अपना जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर ईडी के सामने नहीं आए नवाजुद्दीन, रिकॉर्ड कर भेजा अपना जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : amar ujala
तीसरी बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी फिल्म कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के सामने हाजिर नहीं हुए। नवाजु्द्दीन ने अपने वकील के जरिए डाक से प्रवर्तन निदेशालय को जवाब भेजा है।
विज्ञापन
ईडी के सूत्रों का कहना है कि बुधवार को नवाजुद्दीन की ओर से ई-मेल भेजकर बताया गया है कि उन्होंने अपना जवाब देने के लिए एडवोकेट रिजवान सिद्दीकी को अधिकृत किया है। इसलिए रिजवान सिद्दीकी की ओर से दिए गए जवाब को सही माना जाए।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि वह अपना बयान रिकॉर्ड कर डाक से प्रवर्तन निदेशालय को भेज रहे हैं।
प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों का कहना है कि जवाब मिलने के बाद उसका अध्ययन किया जाएगा। उसके बाद तय किया जाएगा कि नवाजुद्दीन को बुलाए जाने की जरूरत है या नहीं।
विज्ञापन