{"_id":"62c2d87115fdf214a911b675","slug":"national-women-commission-orders-to-file-case-against-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nupur Sharma case: राष्ट्रीय महिला आयोग ने अखिलेश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का दिया आदेश , नुपुर शर्मा पर की थी टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nupur Sharma case: राष्ट्रीय महिला आयोग ने अखिलेश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का दिया आदेश , नुपुर शर्मा पर की थी टिप्पणी
Mon, 04 Jul 2022 05:57 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Jul 2022 05:57 PM IST
सार
राष्ट्रीय महिला आयोग ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। आयोग ने यह आदेश एक ट्वीट पर दिया है। यह ट्वीट नूपुर शर्मा के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद किया गया था।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व नुपुर शर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय महिला आयोग ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। आयोग ने यह आदेश अखिलेश यादव द्वारा नुपुर शर्मा मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर किए गए ट्वीट पर दिया है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने नुपुर शर्मा मामले में दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि देश में जो भी अशांति का माहौल है उसके लिए सीधे तौर पर नुपुर शर्मा जिम्मेदार हैं। उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
जिस पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा था कि सिर्फ मुख को नहीं शरीर को भी माफ मांगनी चाहिए और देश में अशांति और सौहार्द बिगाड़ने के लिए सजा मिलनी चाहिए। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का कहना है कि अखिलेश यादव ने लोगों को नुपुर शर्मा पर हमले के लिए उकसाया है। उन्होंने यूपी डीजीपी से अखिलेश यादव के खिलाफ केस दर्ज कर आयोग को अवगत कराने की बात कही है।
विज्ञापन