फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   national flag got changed in janeshwar mishra park.

फिर फटा तिरंगा, अब तक 20 लाख रुपये के फट चुके हैं तिरंगे

Sun, 31 Jul 2016 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 31 Jul 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
 national flag got changed in janeshwar mishra park.
- फोटो : amar ujala

जनेश्वर मिश्र पार्क में लगा 207 फीट ऊंचा तिरंगा महज 30 घंटे के भीतर दूसरी बार फट गया। स्टॉक भी खाली हो चुका था, ऐसे में नया तिरंगा लगाने में चार घंटे लग गए।

विज्ञापन


दरअसल शुक्रवार को तड़के भी झंडा फटने के बाद बदला गया था। अब तक आठ महीने में 12 झंडे फट चुके हैं।

शनिवार को एलडीए अधिकारियों को सुबह सवा दस बजे झंडा फटने की सूचना मिली। कुछ देर बाद फ्लैग को हटा दिया गया। स्टॉक में एक भी तिरंगा मौजूद नहीं था।

इसके बाद आनन-फानन लोकल वेंडर से 60 गुना 90 वर्गफीट आकार का तिरंगा मंगवाया गया। तिरंगा आपूर्ति करने वाली कंपनी बजाज इलेक्ट्रीकल्स का कहना है कि तिरंगे को नुकसान न हो, इसके लिए नेट का प्रयोग किया जाएगा।

विज्ञापन

पिछले वर्ष नवंबर में लगाया गया था

 national flag got changed in janeshwar mishra park.

नवंबर 2015 में आयोजित उद्घाटन समारोह के समय ही एलडीए ने 20 लाख रुपये खर्च कर 12 तिरंगे मंगाए थे। जब-जब जरूरत पड़ी, झंडा बदला गया। मंगलवार को ही जेएम पार्क में पैडल बोट के लोकार्पण के समय नया झंडा लगा। शुक्रवार को सुबह यह फट गया था।

मामले पर एलडीए सचिव अरुण कुमार का कहना है कि तिरंगे का हम पूरा सम्मान करते हैं। इसके लिए सभी प्रयास प्राधिकरण की तरफ से किए जा रहे हैं। भविष्य में ऐसी कोई घटना नहीं हो। इसके लिए भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। निर्माता कंपनी से भी कुछ उपाय निकालने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed