फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   National championship cancelled in Gonda.

Gonda: नेशनल चैंपियनशिप निरस्त होने से नंदिनी में सन्नाटा, घर से बाहर भी नहीं निकले संघ के अध्यक्ष बृजभूषण

Sun, 22 Jan 2023 01:37 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sun, 22 Jan 2023 01:37 PM IST
सार

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर जारी विवाद के बीच गोंडा में शनिवार से शुरू हुई नेशनल ओपन चैंपियनशिप को भी निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
National championship cancelled in Gonda.
परिसर में परसा पड़ा सन्नाटा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा के नवाबगंज के नंदिनी नगर में चल रही नेशनल ओपन चैंपियनशिप 2023 व रायल हेरीटेज होटल में होने वाली भारतीय कुश्ती महासंघ की आम सभा की बैठक निरस्त होने के बाद पहलवानों ने महाविद्यालय परिसर छोड़ दिया। वहीं, महासंघ की बैठक में शामिल होने आए पदाधिकारी भी लौट गए। शनिवार की देर रात में प्रतियोगिता निरस्त होने का आदेश पहुंच गया जिसके बाद से ही पहलवान सामान समेटने लगे। रविवार की सुबह ही नंदिनी नगर महाविद्यालय में लगे साउंड-माइक आदि उतार लिए गए। वहीं, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह अपने पैतृक आवास में मौजूद रहे पर बाहर नहीं निकले।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय पहलवानों व भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के मध्य विवाद के बीच ही शुक्रवार को चैंपियनशिप के उद्घाटन की तैयारी पूरी कर ली गई थी। शनिवार को आशंकाओं के बीच ही प्रतियोगिता शुरू कराई गई। महासंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने शनिवार को ही अध्यक्ष पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा कार्यसमिति की बैठक में बोले सीएम योगी, मोदी है तो मुमकिन है वैश्विक मंत्र बन गया है
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कुश्ती संघ की अयोध्या में प्रस्तावित बैठक रद्द, शामिल होने आए पदाधिकारी बोले- ऊपर से आदेश है


उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी बृजभूषण शरण सिंह महासंघ के अध्यक्ष हैं। इस तरह की बयानबाजी और आयोजन को खेल मंत्रालय ने गंभीरता से लिया। मंत्रालय की ओर से सहायक सचिव को निलंबित करने के बाद प्रतियोगिता निरस्त कर दी गई। इसके बाद रविवार को नंदिनी नगर में अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रतियोगिता में आए पहलवान जानकारी होते ही निकलने लगे। सामग्री भी बटोरने में महाविद्यालय के कर्मचारी जुट गए। सुबह तक महाविद्यालय का नजारा बदल गया।

घर से नहीं निकले सांसद, महाविद्यालय कोई नहीं पहुंचा 
प्रतियोगिता निरस्त होने की सूचना के बाद सांसद बृजभूषण शरण सिंह पैतृक गांव विश्नोहरपुर में आवास पर ही रहे और सुबह घर से नहीं निकले। उनके आवास पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे लेकिन उन्होंने चंद खास लोगों से ही सुबह भेंट की। वह नंदिनी नगर न तो खुद गए और न ही उनके दोनों बेटे ही गए।

विधायक प्रतीक ने दी जानकारी 
चैंपियनशिप कार्यक्रम रद्द होने के साथ-साथ फेडरेशन की बैठक भी रद्द होने की जानकारी भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने ही दी। उन्होंने कहा कि खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इसके साथ ही अयोध्या के हेरिटेज होटल में होने वाली काउंसिल की बैठक भी निरस्त कर दी गई। चैंपियनशिप के दूसरे दिन ग्रीक रोमन के 12 वर्ग के मुकाबले खेले जाने थे। खेले जाने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों का वजन भी  हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed