फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nathuram godse cannot replace mahatma gandhi

'महात्मा गांधी की जगह नाथूराम गोडसे नहीं ले सकता'

Wed, 24 Jun 2015 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 24 Jun 2015 09:34 AM IST
विज्ञापन
nathuram godse cannot replace mahatma gandhi

सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो.आजम खां ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर हमला बोला। उन्होंने कहा,योग दिवस को धर्म दिवस में तब्दील कर मोदी ने संविधान की हत्या की है। देश के प्रधानमंत्री पर अभी तक गुजरात के बेगुनाहों के खून का इल्जाम था।

विज्ञापन


अब उन्होंने देश के संविधान की हत्या की है। महात्मा गांधी की जगह उनका हत्यारा नाथूराम गोडसे नहीं ले सकता। आजम ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष देश की सरकार धार्मिक कार्यक्रम में शरीक होने और धर्म विशेष की पूजा-पाठ करने के लिए अन्य धर्म के लोगों को मजबूर कर रही है।
विज्ञापन


इन कामों के चलते सरकार शासन करने के बजाय देश को कुशासन की ओर ले जाने की साजिश रच रही है। उन्होंने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड से इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन चलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम देशों को भी आजम खां ने लिया आड़े हाथ

nathuram godse cannot replace mahatma gandhi

आजम ने कहा कि डॉ.भीमराव द्वारा लिखे संविधान को आरएसएस की स्थापना करने वाले हेडगेवार के संविधान से नहीं बदला जा सकता। ऐसा हुआ तो संविधान की मूल मर्यादा बचाने के लिए क्रांति की आवश्यकता होगी।

आजम ने ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड से अपील की है कि वह इस मुद्दे पर  सर्वोच्च न्यायालय के अपमान का मुकदमा दायर करे। साथ ही राष्ट्रपति से केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की अपील भी करे। यह आग्रह भी करे कि देश में चुनाव न्यायालय की देखरेख में कराए जाएं।

आजम ने योग का समर्थन करने वाले मुस्लिम देशों की भी आलोचना की। कहा कि जिन्होंने योग को कसरत मानकर यह काम किया,वहां की धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

आजम ने संयुक्त राष्ट्र संघ को भी नहीं बख्शा। कहा योग के नाम पर हिंदू-मुसलमानों को बांटने के लिए उसे जवाब देना चाहिए। कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ अमेरिका का पिट्ठू और धर्म की दुश्मन संस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed