{"_id":"674425f516331c00980c2e6f","slug":"nat-exam-cancelled-due-to-holiday-because-of-air-pollution-in-many-districts-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पश्चिमी यूपी के कई जिलों में निपुण परीक्षा स्थगित, स्कूल बंद होने के कारण लिया गया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पश्चिमी यूपी के कई जिलों में निपुण परीक्षा स्थगित, स्कूल बंद होने के कारण लिया गया निर्णय
Mon, 25 Nov 2024 02:57 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 25 Nov 2024 02:57 PM IST
सार
वायु प्रदूषण के कारण स्कूल बंद होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में होने वाली नैट परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के कई जिलों में वायु प्रदूषण होने के कारण स्कूल बंद कर दिए गए हैं जिसके कारण नैट (निपुण एसेसमेंट टेस्ट) की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण से सुरक्षा को देखते हुए मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली में विद्यालयों में शिक्षण कार्य का संचालन अग्रिम आदेश तक बंद किया गया है। जिसके कारण इन जिलों में निपुण असेसमेंट टेस्ट का आयोजन 25 से 28 नवम्बर 2024 तक स्थगित किया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि 25 और 26 नवंबर को लखनऊ सहित अयोध्या, प्रयागराज, सहारनपुर और कानपुर में परीक्षा का आयोजन होना है।
इसी तरह निपुण परीक्षा का आयोजन 27 और 28 नवंबर को गोरखपुर, वाराणसी, और चित्रकूट में किया जाएगा। वहीं, मेरठ, अलीगढ़ और झांसी मंडल में भी परीक्षा का आयोजन 27 और 28 नवंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
28 और 29 नवंबर को परीक्षा का आयोजन देवीपाटन, मुरादाबाद और आजमगढ़ मंडल में किया जाएगा। आगरा, बस्ती और मिर्जापुर मंडल में परीक्षा का आयोजन 28 और 29 नवंबर को होगा।
भाषा और गणित में दक्ष बनाने के लिए होगा टेस्ट
दो दिनों में होने वाली इस परीक्षा को कराने के लिए अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। परीक्षा को सचल दल की निगरानी में कराया जाएगा और लाखों विद्यार्थी परीक्षा देंगे। भाषा और गणित में विद्यार्थियों को दक्ष करने के लिए निपुण भारत मिशन के तहत नैट (निपुण असेसमेंट टेस्ट) कराया जाना है।
परीक्षा नकलविहीन हो, इसके लिए अधिकारियों की टीमें गठित होंगी। निगरानी के लिए उड़नदस्ते बनेंगे। प्रश्नपत्र डायट स्तर पर तैयार कराए गए हैं। परिषदीय स्कूलों में होने वाली नैट परीक्षा में बच्चे ओएमआर शीट पर ही उत्तर लिखेंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से पारदर्शितापूर्ण ढंग से परीक्षा आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं।