फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   narendra modi visit ayodhya ram mandir very soon

राजनाथ का वादा, 'प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या जरूर आएंगे'

Sun, 10 May 2015 07:34 PM IST
Updated Sun, 10 May 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
narendra modi visit ayodhya ram mandir very soon

विवादित परिसर में राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में कानून कैसे बनाएं जब तक राज्यसभा में हमारा बहुमत नहीं है। रविवार को धर्मनगरी में मंदिर मुद्दे पर यह मजबूरी जताई केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने। वहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के अयोध्या आने का वादा भी किया।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि मंदिर निर्माण पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का इंतजार है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार सुबह 10:25 बजे श्री दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय में बाह्य रोगी कक्ष एवं चिकित्सक आवास निर्माण हेतु भूमि पूजन व शिलान्यास किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में राम मंदिर के सवाल पर राजनाथ सिंह पहले की तरह मुखर नहीं दिखे।
विज्ञापन


मंदिर निर्माण के कई सवालों को टालते नजर आए, मगर जब उन्हें राम मंदिर न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास समेत आंदोलन से जुड़े प्रमुख संतों व आरएसएस नेताओं की उपस्थिति का एहसास कराया गया तो संभल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूरी गिनाते हुए कहा कि सब जानते हैं सरकार के पास राज्यसभा में बहुमत नहीं है, ऐसे में संसद में कानून नहीं बन सकता। अब हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना होगा।

बहुमत के बाद क्या होगा, यह सवाल ही काल्पनिक

narendra modi visit ayodhya ram mandir very soon

क्या राज्यसभा में बहुमत आने के बाद संसद से मंदिर निर्माण का कानून बनेगा? इस सवाल को श्री सिंह ने काल्पनिक कहकर टाल दिया। सिर्फ इतना कहा कि जब बहुमत आएगा तब बताएंगे, अभी काल्पनिक जवाब देना जरूरी नहीं है। राजनाथ सिंह ने हनुमानगढ़ी, कनक भवन व रामलला के दर्शन भी किए।

मोदी जरूर आएंगे अयोध्या
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या जरूर आएंगे। सभी को अपनी धर्म और संस्कृति के अनुसार पूजा-पाठ की स्वतंत्रता है। मैं भी यहां रामलला का दर्शन करूंगा।

नरेंद्र मोदी अयोध्या पूजन-अर्चन करने क्यों नहीं आ सकते। श्री सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अजमेर में चादर भेजे जाने और प्रधानमंत्री बनने के बावजूद वादा कर अयोध्या दर्शन करने न आने के सवाल का जबाव दे रहे थे।

मुख्यमंत्री कितना सच बोलते हैं वे जानें

narendra modi visit ayodhya ram mandir very soon

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश सरकार को असहयोग करने के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आरोप को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए कहा कि हम आरोप-प्रत्यारोप में नहीं जाएंगे। मुख्यमंत्री कितना सच बोल रहे हैं, वे जानें।

केंद्र सरकार का राज्य सरकार को पूरा सहयोग है। केंद्र सरकार ने किसानों को मुआवजा राशि बढ़ाकर डेढ़ गुना करने के साथ ही मानकों में ढील देकर 50 प्रतिशत की जगह 33 प्रतिशत फसल बर्बादी पर राहत देने का प्रावधान किया है।

राज्य सरकार फसलों की बर्बादी पर संपूर्ण सर्वे की समग्र रिपोर्ट भेजकर केंद्रांश ले सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। कहा कि जहां तक विकास की बात है विभिन्न मदों में केंद्र सरकार का कई करोड़ रुपये राज्य के पास है।

केंद्र ने कर वसूली की एवज में राज्य सरकार को मिलने वाले हिस्से को भी 32 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया है। इसके तहत 6 हजार करोड़ रुपये प्रदेश को दिए जा चुके हैं।

संतों के बीच समझाया राजनीति का अर्थ

narendra modi visit ayodhya ram mandir very soon

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने संतों के बीच राजनीति का अर्थ समझाया। कहा कि राजनीति भी संतों की तरह एक पूजा और सेवा है। लेकिन इसका अर्थ आज झूठ बोलना, गलत वादे करना, पैर खींचना और पीठ में चाकू मारना हो गया है।

इस तरह का भाव राजनेता में नहीं होना चाहिए। उसे पता होना चाहिए कि सेवा ही चुनाव में प्रतिफल के रूप में मिलता है। इसमें भी लोगों को सेवा ही धर्म मानना चाहिए, सत्ता-चुनाव-टिकट सब विधाता पर छोड़ देना चाहिए। उन्होंने नेताओं से अपील की कि राजनीति का खोया हुआ अर्थ स्थापित करें।

दाऊद पर संसद में बोलूंगा

अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के ठिकाने के बारे में पूछे जाने पर राजनाथ सिंह ने कहा कि मैने इस बारे में संसद में बात रखी है, सोमवार-मंगलवार को फिर वहीं बोलूंगा। मामला सदन के सामने है, इसलिए यहां कुछ नहीं बोलूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed