फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   narendra modi-varanasi-loksabha election-murlimanoharjoshi-moditicket

क्या वाराणसी में ही मुरली बजाएंगे मोदी?

Mon, 28 Oct 2013 08:01 AM IST
निखिल श्रीवास्तव/लखनऊ
निखिल श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Mon, 28 Oct 2013 08:01 AM IST
विज्ञापन
narendra modi-varanasi-loksabha election-murlimanoharjoshi-moditicket

रविवार से लेकर सोमवार तक भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी लखनऊ में विराजमान हैं।

विज्ञापन


भले ही वह यहां राष्ट्रधर्म पत्रिका के एक विशेषांक के विमोचन के लिए आए हों, पर मामला सियासी लग रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के कुछ सूत्रों के मुताबिक, बड़ा सियासी परिवर्तन होता नजर आ रहा है।

दरअसल, वजह हैं भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी। देश की सियासत में उथल-पुथल मचाने के बाद मोदी अब मुरली मनोहर जोशी की जमीन पर बंसी बजाने की तैयारी कर रहे हैं।

पढ़िए: मोदी एक, चुनावी मैदान अनेक


यूपी में हुई दो रैलियां और दोनों ही रैलियों में ''मेरा उत्तर प्रदेश'' का संबोधन...इशारा मोदी भी कर रहे हैं। रविवार को बिहार से भी दहाड़कर मोदी या उनके चुनावी रणनीतिकार यह बताना चाह रहे हैं कि यूपी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

,
दिलचस्प बात यह है कि यह महज कोरी कल्पना भी नहीं। इसकी तस्दीक कर रहे हैं खुद भाजपा के ही लोग। कुछ कार्यकर्ता तो नाम न प्रकाशित किए जाने की शर्त पर यह दावा तक कर रहे हैं कि मोदी वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी, बजरंगबली का अपमान

भाजपा के अंदुरूनी सूत्रों की मानें तो एक बार फिर चर्चा गर्म है कि मोदी यूपी में कहां से लड़ेंगे। माना जा रहा है कि लखनऊ, इलाहाबाद, फैजाबाद से होते हुए मोदी के कदम वाराणसी में थमेंगे।

वाराणसी से सधेंगे नितीश
चर्चा यह भी है कि मोदी की यह रणनीति नितीश पर हमलावर बने रहने की भी है। यह बात जगजाहिर है कि दोनों ही नेताओं में छत्तीस का आंकड़ा है और बनारस से मोदी पूर्वांचल और बिहार को मोदीमय करने की पूरी कोशिश करेंगे।

मोदी को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष और बाद में पीएम का उम्मीदवार बनाने के बाद ही यह स्पष्ट हो गया था कि मोदी यूपी आ रहे हैं। खास बात तो यह रही है कि मोदी का नाम यूपी की चार लोकसभा सीटों के लिए उछला गया और किसी भी सीट पर उनके लड़ने की संभावना से पार्टी ने इनकार नहीं किया।


ऐसे में यह साफ हो गया है कि वह यूपी में जोरदार एंट्री करेंगे। पार्टी के कई नेता भी दबी जुबान में मान रहे हैं कि यही वजह है कि मुरली मनोहर जोशी अब लखनऊ का रुख करना चाहते हैं।

लखनऊ की तमाम राजनीतिक हलचल...पता है ये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed