फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   narendra modi to built ram mandir in ayodhya.

'मोदी ही कराएंगे राम मंदिर का निर्माण'

Sun, 24 Aug 2014 12:38 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Updated Sun, 24 Aug 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
narendra modi to built ram mandir in ayodhya.

मथुरा में हो रही भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राम मंदिर मुद्दा फिर चर्चा में आया।

विज्ञापन


भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा कि मोदी के कार्यकाल में ही अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा।

सपा पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार प्रदेश की जनता पर हर दृष्टि से भारी पड़ रही है। यह सरकार जितनी जल्दी धराशायी हो जाए प्रदेश के लिए उतना ही बेहतर होगा। चुनाव होने पर तीन सौ से अधिक सीटें भाजपा के खाते में जाएंगी।

अभी चिंता में हैं भाजपाई

narendra modi to built ram mandir in ayodhya.

यूपी विधानसभा के चुनाव में अभी ढाई साल का वक्त है, पर भगवान कृष्ण की क्रीड़ास्थली वृंदावन में जुटी भाजपा ने चुनाव में सपा सरकार को उखाड़ फेंकने और यूपी जीतने के लिए ‘पांचजन्य’ फूंक दिया।

कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में शुक्रवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलराज मिश्र व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सपा सरकार पर ताबड़तोड़ हमले किए।

वक्ताओं ने उपचुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल करने के लिए जुटने का आह्वान किया। खास बात यह भी रही कि लोकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के उत्साह के बावजूद संगठनात्मक मोर्चे पर भाजपा नेताओं के चिंता के सुर भी सुनाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

‌सपा सरकार के नाराज हैं उनके ही विधायक

narendra modi to built ram mandir in ayodhya.

हालांकि किसी ने सीधे तौर पर प्रदेश की सपा सरकार को गिराने की बात नहीं की, लेकिन यह ऐलान जरूर हुआ कि सपा के आधे से ज्यादा विधायक सरकार की सांप्रदायिक नीतियों व मजहब विशेष के लोगों को संरक्षण से नाराज हैं।


ऐसे में सरकार अपने अंतर्विरोधों के कारण कभी भी गिर सकती है। कार्यसमिति में जुटे लोगों में जोश भरकर उनसे अपेक्षा की गई कि विधानसभा चुनाव जीतने के लिए वे कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की जिम्मेदारी संभालें।

लगातार कर्म करते रहने और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने का संकल्प लें। किसानों, व्यापारियों और अन्य सभी वर्गों  के बीच जाकर पार्टी का जनाधार मजबूत करें।

विज्ञापन

अमित शाह ने नहीं कलराज मिश्र ने किया उद्घाटन

narendra modi to built ram mandir in ayodhya.

कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को करना था, पर वे नहीं आए। उनकी जगह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व केंद्र सरकार में मंत्री कलराज मिश्र ने उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि इस धरती ने तो इंद्र जैसे शक्तिशाली देवता से संघर्ष करने की शक्ति दी है, इसलिए निश्चित रूप से यहां से हमें सूबे की अन्यायी व अत्याचारी सरकार को सबक सिखाने की शक्ति मिलेगी।

सूबे में अशांति की चिंता के बीच दिखी उम्मीद की किरण

छटीकरा रोड पर रमण रेती में बने शांति सेवा धाम के हॉल में आयोजित बैठक में प्रदेश में व्याप्त अशांति पर भाजपा नेता काफी चिंतित दिखे लेकिन उनके भाषणों से यूपी के चुनाव में सफलता पाने की उम्मीद की किरण भी निकलती दिखी।

घुमा-फिराकर सभी ने यही कहा कि प्रदेश में परिस्थितियां भाजपा के पक्ष में हैं। जनता ने अपनी पूरी उम्मीद भाजपा पर ही टिका दी है। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को बस लोगों के साथ जुड़कर उनकी कसौटी पर खरा उतरने का भरोसा उनमें भरना है।

उपचुनाव भी जीतना जरूरी

narendra modi to built ram mandir in ayodhya.

बैठक में केंद्र में मोदी सरकार होने का उत्साह तो दिखा, लेकिन चिंता के सुर भी सुनाई दिए। पार्टी अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस कहीं नहीं है। सपा लोकसभा चुनाव में मिली हार को पचा नहीं पा रही है। बसपा और कांग्रेस उसकी मदद के लिए खड़े हैं।

उपचुनाव सपा की चिंता हैं परंतु भाजपा के लिए भी ये महत्वपूर्ण हैं। उपचुनाव में विधानसभा की सभी 11 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए जुटना होगा।

इसी जीत के बाद विधानसभा के आम चुनाव में जीत की भूमिका तैयार होगी। कलराज ने सावधान किया कि सपा सरकार को परास्त करने के लिए पार्टी के लोगों को एकजुट करना पड़ेगा। सभी भेदभाव भुलाकर प्रत्याशी पर ध्यान दिए बगैर सिर्फ भाजपा व कमल को जिताने की आदत विकसित करनी होगी।

पार्टी अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शनिवार को यहां कार्यसमिति की बैठक में कहा कि कामदगिरि की परिक्रमा के साथ शुरू हुआ भाजपा की सफलता का सफर गोवर्धन की परिक्रमा करते हुए शक्ति धाम मां विंध्यवासिनी की भूमि पर पहुंचेगा। पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की अगली बैठक तीन महीने बाद विंध्याचल में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed