फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   narendra modi's rally in meerut

देखने लायक होगा, मेरठ में मोदी का तेवर

Sun, 02 Feb 2014 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 02 Feb 2014 09:47 AM IST
विज्ञापन
narendra modi's rally in meerut

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र

विज्ञापन
मोदी रविवार को मुजफ्फरनगर दंगे की तपिश से प्रभावित वेस्ट यूपी की क्रांतिकारी धरती मेरठ में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे।

गंगा-यमुना के दोआबे में स्थित यह धरती भगवा खेमे के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जाती रही है। यहां के सियासी व सामाजिक समीकरण मुसीबत में भी भाजपा को ताकत देते रहे हैं।

पार्टी के 47 विधायकों में सर्वाधिक 12 विधायक उन्हीं जिलों से हैं, जिनके लोग मेरठ की रैली में बुलाए गए हैं। मोदी व राजनाथ रविवार दोपहर डेढ़ बजे मेरठ पहुंचेंगे।


मोदी की मेरठ रैली में मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडलों के 14 जिलों से भीड़ जुटाई जा रही है। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में इस इलाके से भाजपा को दो सीटें मिली थीं जबकि साथ मिलकर चुनाव लड़े रालोद के तीन सांसद चुने गए थे।

रालोद अब यूपीए का हिस्सा है। भाजपा इस बार अकेले चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। मुजफ्फरनगर और शामली दंगों के बाद वेस्ट यूपी का सियासी माहौल बदला हुआ है।

भाजपा को वोटों के ध्रुवीकरण की उम्मीद है। यही इलाका रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह का है। बसपा सुप्रीमो मायावती भी यहीं से हैं।

यह इलाका कल्याण सिंह के प्रभाव क्षेत्र वाला भी माना जाता रहा है। मेरठ से सटे गाजियाबाद से ही पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह सांसद हैं।

संकेत यह भी हैं कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर डॉ. सत्यपाल सिंह भी मेरठ रैली में ही भाजपा में शामिल हो जाएं। रैली को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed