अखिलेश बोले, हर जरूरतमंद को मुहैया हो इलाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं की सपा रैली में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी सरकार राज्य में मेडिकल सुविधाएं बढ़ाने के लिए संकल्पित है।
सपा सरकार ने जितनी मेडिकल सुविधाएं बढ़ाई हैं, उतनी पिछली किसी सरकार में नहीं हुआ।
बीते दस साल में एमबीबीएस में जितनी सीटें नहीं बढ़ीं, उससे ज्यादा पांच सौ सीटें सपा के डेढ़ साल के सरकारराज में बढ़वाई गईं हैं।
बदायूं में विकास रैली में बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि हर जरूरतमंद को इलाज मुहैया कराए, कोई गरीब बिना इलाजके मौत के मुंह में नहीं पहुंचे।
सरकार दवाओं के साथ जांच भी मुफ्त दे रही है।
उन्होंने सफाई दी कि जब नेताजी (मुलायमसिंह)को मालूम पड़ाकि अस्पताल के शिलान्यास में बड़ी तादाद में जनता जुटी है, तो वह भी आपके बीच में आ गए।
विजय शंखनाद रैली को संबोधित करने के लिए मोदी वाराणसी पहुंच गए हैं। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ सपा सुप्रीमो बदायूं के लिए रवाना हो गए।
इससे पहले उन्होंने अमरोहा जिले के परौरा गांव में जाकर 21 नवंबर को बरेली रैली से लौटते समय सड़क हादसे में मारे गए पांच कार्यकर्ताओं के परिवारजनों को सांत्वना दी। उन्हें आर्थिक सहायता के चेक भी सौंपे।
मुलायम ने याद किया धूल वाला जनपद
सपा सुप्रीमो मुलायमसिंह यादव ने कहा है कि बदायूं पहले धूल वाला जनपद हुआ करता था, आज विकास का नमूना है। उन्होंने कहा, जो विकास की बढी बढ़ी बातें करते हैं, उन्हें यहां सपा सरकार का काम देखना चाहिए।
मुलायम बोले, बदायूं केलोगों ने जो सम्मान हमें दिया है, उसे नहीं भूल सकते। इस जनपद ने समाजवादी पार्टी भी इज्जत बढ़ाई है।
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज किया जाएगा।
मुलायम ने बदायूं में राजकीय मेडिकल कालेज के शिलान्यास पर खुशी जताई। कहा कि अभी यहां के रोगियों को सामान्य बीमारियों के उपचार के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।
मेडिकल कालेज खुलने पर उन्हें यहीं इलाज मिल सकेगा। सरकार कैंसर, गुर्दा और लीवर आदि की जटिल बीमारियों से पीडि़त लोगों का निशुल्क इलाज कराएगी।
उन्होंने कहा, सपा सरकार सभी लोगों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवा मुहैया करा रही है। हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। किसान, छात्र, नौजवान, मुसलमानों के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं।
उन्होंने डिग्री कालेज खुलने पर भी खुशी जताई। कहा कि नौजवान शिक्षित होंगे तभी आगे बढ़ेंगे।
तय नहीं था कार्यक्रम
सपा सुप्रीमो मुलायमसिंह यादव का कल तक बदायूं जाने का कोई कार्यक्रम नहीं था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी कल गोरखपुर में कहा था कि उनका बदायूं में कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है।
कहा था, मैं तो अस्पताल का शिलान्यास करने जा रहा हूं, जबकि मोदी तो राजनीतिक रैली करने आ रहे हैं।
लेकिन अचानक अखिलेश का कार्यक्रम राजनीतिक हो गया।
सपा सुप्रीमो मुलायमसिंह यादव का भी भी बदायूं जाने का कार्यक्रम बन गया। इसकी वजह नरेन्द्र मोदी को माना जा रहा है।
दोनों की सभा लगभग एक समय है, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अकेले मोदी ना छा जाएं, इसलिए सपा ने यह चाल चली।
इससे पहले 21 नवंबर को मोदी ने आगरा और मुलायम सिंह ने बरेली में लगभग एक ही समय रैलियों को संबोधित किया था।