फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   narendra modi rally in gonda

जनता के पास तीसरी आंख है वो सब देख लेती है: प्रधानमंत्री मोदी

Fri, 24 Feb 2017 10:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 24 Feb 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
narendra modi rally in gonda
पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गोंडा में जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा, ये भारत का सीमावर्ती ज‌िला है। द‌िल्ली में एयरकंडीशन कमरों में बैठकर राजनीत‌ि करने वालों को पता नहीं होगा क‌ि यहां राजनीत‌ि की कैसी हवा चल रही है। ह‌िंदुस्तान में भले ही कोई पढ़ा-ल‌िखा न हो लेक‌िन श‌िवजी की तरह उनमें तीसरा नेत्र होता है ज‌िससे वे परख लेते हैं क‌ि सही-गलत क्या है। ये परख मेरे देश के गरीब से गरीब व्यक्त‌ि के पास भी होती है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा, देश में हर द‌िन नया झूठ बोलने में माह‌िर लोगों की कमी नहीं है। मैंने नोटबंदी की तो लोगों को इकोनॉमी की च‌िंता नहीं उन्हें अपनी पड़ी है। मायावती और मुलायम स‌िंह ने कहा था क‌ि करना है तो करो पर सात-आठ द‌िन का समय तो दो। उन्होंने कहा, सपा-बसपा वाले हमेशा एक-दूसरे के व‌िपरीत बोलते हैं लेक‌िन 15 साल में एक अपवाद आया तो दोनों एक ही बात बोलने लगे क‌ि मोदी बेकार है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने जनसभा में महाराष्ट्र के चुनाव का ज‌िक्र क‌िया और कहा क‌ि कांग्रेस कहीं नजर नहीं आ रही है। चाहे उड़ीसा हो, महाराष्ट्र हो चंडीगढ़ हो प‌िछले तीन महीने में जहां-जहां चुनाव हुए वहां बीजेपी की ताकत हो या न हो जनता ने तीसरे नेत्र की ताकत से भरपूर आशीर्वाद द‌िया और व‌िजयी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जब महाराष्ट्र और उड़ीसा के लोग बीजेपी का इतना समर्थन करते हैं तो इसका मतलब ये है क‌ि मेरी ज‌िम्मेदारी बढ़ गई। जनता के समर्थन से सत्ता का नशा नहीं चढ़ता बल्क‌ि जनता के ल‌िए जी-जान से काम करने की प्रेरणा म‌िलती है। 70 साल में जो लोगों से लूटा गया है वो मैं वापस करना चाहता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा, गोंडा में तो चोरी का व्यापार चलता है। यहां चोरी करने की नीलामी होती है। टेंडर न‌िकलता है क‌ि हमारे यहां अगर परीक्षा का केंद्र लगा दोगे तो बाबू का पैसा म‌िल जाएगा। जो केंद्र म‌िलता है वो हर व‌िद्यार्थी के मां-बाप को बोलता है, अगर गण‌ित का पेपर है तो ‌इतना, व‌िज्ञान का पेपर है तो ‌इतना।





 

भाषण देने में लग रहा था डर

narendra modi rally in gonda
पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, मैं ये भाषण देने में डर लग रहा था क‌ि बेइमानी का ये तरीका भाषण सुनने वाले लोग सीख न लें। उन्होंने अख‌िलेश का नाम लेते हुए कहा, आपका कुनबा तो इतना आगे न‌िकल चुका है क‌ि आप आस्ट्रेल‌िया जाकर पढ़ आए। आपके बच्चे बड़े स्कूलों में पढ़ रहे हैं। गोंडा के गरीब बच्चों का क्या होगा। उन्होंने कहा, हमारे सांसद महोदय नया-नया सोचने के स्वभाव के हैं। उन्होंने एक बार चर्चा में कहा क‌ि गन्ना क‌िसानों को बकाया मूल्य नहीं म‌िलता बल्क‌ि तोल में भी चोरी होती है। क‌िसानों को तो वहीं मार द‌िया जाता है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अब इस धोखेबाजी को रोकने के ल‌िए तोड़‌ निकालूंगा। चीनी मिल वाले नेताओं के साथ गठबंधन करके पाप करते हैं, ये अन्याय मिटना चाह‌िए। सपा हो या बसपा सबने यही कारोबार चलाया है। गन्ने की खेती ऐसी है जिसमें सुरक्षा का तत्व ज्यादा होता है।

प्राकृत‌िक आपदा से ये फसल कम प्रभाव‌ित होती है इसील‌िए गन्ने का किसान बीमा कम लेता है। लेकिन प्रभावित होने वाली फसलों के ल‌िए हम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लेकर आए हैं। ये योजना प्राकृत‌िक और अप्राकृत‌िक दोनों आपदाओं से फसल की रक्षा करती है। मोदी ने कहा, बीजेपी शास‌ित राज्यों में 50 फीसदी क‌िसानों का बीमा करवा द‌िया गया लेक‌िन अख‌िलेश की पता नहीं क‌िसानों से क्या दुश्मनी है जो यहां स‌िर्फ 14 फीसदी क‌िसानों के ल‌िए ये बीमा ल‌िया गया। 

 

 

उतारना चाहता हूं यूपी का कर्ज

narendra modi rally in gonda
पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे यूपी ने सांसद बनाया इस नाते मैं कर्ज उतारना चाहता हूं। चुनाव पर‌िणाम आने के बाद हम केसर‌िया रंग की होली मनाएंगे और सांसद होने के नाते पहली मीट‌िंग में क‌िसानों का कर्ज माफ कर दूंगा। उन्होंने कहा, अटल जी ने कहा था जय जवान, ज‌य क‌िसान, जय व‌िज्ञान उनके व‌िचार को हम आगे बढ़ा रहे हैं।

मोदी ने कहा, हमारे फौज के जवानों ने सर्ज‌िकल स्ट्राइक क‌िया, दुश्मनों के घर जाकर उन्हें मारा लेक‌िन राजनीत‌ि करने वालों को ये पराक्रम समझ नहीं आया। वे मुझसे इसका सुबूत मांगने लगे। पाक‌िस्तान ऐसा सवाल नहीं उठा पाया लेक‌िन हमारे देश के नेता ऐसे सवाल उठाने लगे, ये शर्म की बात है।

वन रैंक वन पेंशन का ज‌िक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, पहले शासन कर चुके लोगों को कुछ पता ही नहीं थी, मैंने एक साल तक अध्ययन क‌िया तो पता चला क‌ि कांग्रेस वाले 500 करोड़ रुपये छोड़कर गए हैं मुझे 1200 करोड़ रुपए चाह‌िए। मुझे भारत जैसे गरीब देश में बहुत लोगों की मदद करनी है। एक साथ इतना पैसा नहीं दे पाऊंगा लेक‌िन फौज‌ी तुरंत मदद को तैयार हो गए। वे सरकार की बात मान गए और अबतक फौज‌ियों के अकाउंट में 7 हजार करोड़ रुपए पहुंचा चुका हूं। आने वाले बजट में बाकी पैसा भी पहुंचा दूंगा। 

मोदी ने कहा, यूपी में आपके साथ कोई क्राइम हो जाए तो क्या आपकी श‌िकायत दर्ज होती है क्या? थाने वाला कहता है, सपा के नेता को पूछना पड़ेगा क‌ि दर्ज करनी है या नहीं। थाना भलाई के ल‌िए होता है क‌ि सपा वालों की दादागीरी के ल‌िए होता है? यहां थानों में सपा का कार्यालय चलता है। 

कानपुर के पास हुआ रेल हादसा अचानक नहीं हुआ बल्क‌ि षडयंत्र के तहत हुआ। ये योजना सीमा के पार से बनाई गई। गोंडा बॉर्डर के करीब होने के चलते यहां ज्यादा सतर्कता की जरूरत है। मोदी ने कहा अब आपको बीजेपी को भारी मतों से ज‌िताना है। यहां के मुख्यमंत्री का चेहरा देखकर चार चरणों का ‌र‌िजल्ट पता चल जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed