{"_id":"6013a4059bc93972cd162c23","slug":"names-will-be-added-to-voter-list-till-election-notification","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की अधिसूचना तक जोड़े जाएंगे मतदाता सूची में नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की अधिसूचना तक जोड़े जाएंगे मतदाता सूची में नाम
Fri, 29 Jan 2021 11:28 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से अधिसूचना जारी करने के पहले तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया जा सकेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या संशोधन के लिए स्थिति स्पष्ट कर दी है।
आयोग के अपर आयुक्त वेद प्रकाश ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के बाद 22 जनवरी को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया गया है। सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद से जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिसूचना जारी करने के पहले तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन किया जा सकता है।

इस अवधि में प्राप्त आवेदनों की जांच कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन की कार्यवाही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि तक की जाएगी। आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहे और अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो।
विज्ञापन