फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: No smart card required for free travel on roadways buses; this is how free travel is possible.

यूपी: रोडवेज बसों में फ्री में सफर करने के लिए फिलहाल स्मार्ट कार्ड की जरूरत नहीं, ऐसे हो सकेगी मुफ्त यात्रा

Sat, 29 Aug 2026 06:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 29 Aug 2026 06:05 PM IST
सार

UP Roadways: परिवहन के विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यात्रा के दौरान महिला यात्री को परिचालक को आधार या वोटर आईडी दिखाना होगा। 

विज्ञापन
UP: No smart card required for free travel on roadways buses; this is how free travel is possible.
यूूपी रोडवेज से फ्री सफर। - फोटो : एआई के द्वारा जनित।

विस्तार

 60 साल या इससे अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा के लिए अब स्मार्ट कार्ड का इंतजार नहीं करना होगा। पात्र महिलाएं आधार कार्ड या वोटर आईडी में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर योजना का लाभ ले सकेंगी। लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा योजना के तहत यह सुविधा 28 अगस्त से शुरू की गई है।
विज्ञापन


परिवहन के विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यात्रा के दौरान महिला यात्री को परिचालक को आधार या वोटर आईडी दिखाना होगा। परिचालक दस्तावेज में दर्ज जन्मतिथि से उम्र की पुष्टि करेगा। इसके बाद ईटीआईएम मशीन से शून्य मूल्य का टिकट जारी किया जाएगा। महिला यात्री से इसके लिए कोई किराया नहीं लिया जाएगा। टिकट में बस संख्या, यात्रा शुरू करने और गंतव्य स्थान समेत अन्य जानकारी दर्ज होगी।
विज्ञापन


यह सुविधा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की अपनी और अनुबंधित दोनों तरह की साधारण बसों में मिलेगी। प्रत्येक मुफ्त यात्रा का शून्य मूल्य का टिकट जारी करना अनिवार्य होगा। इससे सभी यात्राओं का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा। यह रिकॉर्ड एमआईएस और क्लाउड आधारित डाटा सर्वर पर सुरक्षित रहेगा। इससे योजना में पारदर्शिता बनाए रखने और यात्रा के आंकड़ों की निगरानी में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्र यात्री से वसूली की तो होगी कार्रवाई
परिवहन निगम पात्र महिलाओं के लिए विशेष स्मार्ट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया भी अलग से करेगा। हालांकि, फिलहाल स्मार्ट कार्ड अनिवार्य नहीं है। निगम ने परिचालकों को योजना की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। पात्र महिला से किराया मांगने या वसूलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय अधिकारी और डिपो प्रभारी योजना की नियमित निगरानी करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed