{"_id":"6860cad7395e1043d90d955d","slug":"names-of-five-government-engineering-colleges-changed-in-up-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: यूपी में बदले गए पांच राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम, प्राविधिक शिक्षा मंत्री की पहल पर हुआ निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूपी में बदले गए पांच राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम, प्राविधिक शिक्षा मंत्री की पहल पर हुआ निर्णय
Sun, 29 Jun 2025 10:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:41 AM IST
सार
यूपी में पांच राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम बदले गए। इनमें चार नए कॉलेज शामिल हैं। इनमें गोंडा, बस्ती, मिर्जापुर, प्रतापगढ़ व मैनपुरी के कॉलेज हैं। प्राविधिक शिक्षा मंत्री की पहल पर निर्णय हुआ।
विज्ञापन
प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल
- फोटो : @ErAshishSPatel , 'X' Account
विस्तार
उत्तर प्रदेश के चार नए समेत पांच राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम बदलकर देश के महान महापुरुषों और ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के नाम पर रखे जाने को सहमति मिल गई है। प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल की पहल पर शासन ने यह निर्णय लिया है। शनिवार को प्राविधिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव विनोद कुमार की ओर से इससे संबंधित आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन
प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने इस पहल को नई पीढ़ी को मूल्यों से जोड़ने वाली ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को तकनीकी विशेषज्ञता के साथ सामाजिक नेतृत्व की भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह नामकरण केवल प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि इन नामों से छात्रों को प्रेरणा प्राप्त होगी और वे इन महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतार सकेंगे।
विज्ञापन
पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों के नए नाम
- राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज प्रतापगढ़- भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज प्रतापगढ़
- राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मिर्जापुर- सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मिर्जापुर
- राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बस्ती- भारत रत्न सरदार बल्लभभाई पटेल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बस्ती
- राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोंडा- मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोंडा
- राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी- लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी