फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Namazis distributed flowers to the police, said - thank you in lucknow

स्वागत योग्य पहल : नमाजियों ने पुलिस को बांटे फूल, कहा-शुक्रिया, टीले वाली मस्जिद पर बदला-बदला रहा नजारा

Sat, 18 Jun 2022 12:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Jun 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Namazis distributed flowers to the police, said - thank you in lucknow
खुशनुमा माहौल... - फोटो : अमर उजाला

राजधानी की मस्जिदों में शुक्रवार को जुमा की नमाज खुशनुमा माहौल में अदा हुई। टीले वाली मस्जिद का नजारा शुक्रवार को बदला हुआ था। यहां आने वाले नमाजियों का पुलिस अधिकारी और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवी फूल भेंट कर स्वागत करते नजर आ रहे थे। नमाज अदा कर मस्जिद के बाहर निकले नमाजियों ने भी बाहर तैनात पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, सिविल डिफेंस के स्वयंसेवियों को फूल भेंट कर उनका शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन


नूपुर शर्मा के बयान को लेकर बीते शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इसे देखते हुए पुलिस महकमा जुमा की नमाज को लेकर काफी सतर्क था। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। टीले वाली मस्जिद के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए सिविल डिफेंस के चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा की अगुवाई में पुलिस अधिकारियों और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवियों ने नमाजियों का स्वागत गुलाब का फूल देकर किया। 
विज्ञापन


साथ ही शांति सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील भी कर रहे थे। इस मौके पर संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया, डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा, एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसीपी आईपी सिंह, डिप्टी चीफ वार्डेन गुरप्रीत सिंह सेठी आदि मौजूद रहे। जुमा की नमाज मौलाना फजलुलमन्नान रहमानी के बेटे मौलाना सैयद इम्तियाज फैजी ने अदा कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने देश व प्रदेश में अमन व शांति के लिए दुआ कराई। उधर, बुलाकी अड्डा, बिल्लौचपुरा, नादान महल रोड स्थिज जामा मस्जिद सहित तमाम मस्जिदों के बाहर सिविल डिफेंस के लोगों ने नमाजियों को गुलाब के फूल भेंट कर माहौल को खुशनुमा बनाने में योगदान दिया। ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में मौलाना मोहम्मद मुश्ताक ने जुमा की नमाज अदा कराई। मौलाना ने कहा कि मस्जिद इबादत की जगह है, प्रदर्शन की नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed