फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nakul dubey spent money more than rajnath singh on election

यहां थर्ड राउंड में बसपा ने राजनाथ को पछाड़ा!

Tue, 29 Apr 2014 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Apr 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
nakul dubey spent money more than rajnath singh on election

चुनावी खर्च के मामले में पहले दो दौर के व्यय रजिस्टर के निरीक्षण में सबसे आगे चल रहे भाजपा के राजनाथ सिंह को तीसरे दौर में हुई चुनावी खर्च जांच में बसपा के नकुल दुबे ने पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन


सोमवार को 29 में से 19 प्रत्याशियों ने अपने चुनावी खर्च के व्यय रजिस्टर को कमेटी के समक्ष प्रस्तुत कर इसका सत्यापन कराया।

वित्तीय अभिलेखों के निरीक्षण के तीसरे दौर में बसपा के नकुल दुबे 19,34,134 रुपये का चुनावी खर्च दिखा अब पहले नंबर पर आ गए हैं।

दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने तीसरे दौर में 17,24,656 रुपये का खर्च प्रस्तुत किया है। इसके इतर कांग्रेस प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी ने व्यय कमेटी के समक्ष 16,42,857 रुपये और सपा के अभिषेक मिश्रा ने 15,49,951 रुपये खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इन्होंने भी दिया ब्यौरा

nakul dubey spent money more than rajnath singh on election

मुख्य कोषाधिकारी अवध नारायण ने बताया कि चार प्रमुख पार्टी प्रत्याशियों के साथ ही सोमवार को तारा पाटकर ने 30,130 रुपये, नन्द कुमार लोधी राजपूत ने 38,475 रुपये, रबि दुबे ने 35 हजार रुपये, सैय्यद अली हुसैन ने 52759 रुपये के चुनावी खर्च का विवरण प्रस्तुत किया।

इसके अलावा रामफल रावत ने 79,220 रुपये, मो. सरवर मलिक ने 10,95,681 रुपये, सुमन वर्मा ने 43400 रुपये, संजीव मेहरोत्रा उर्फ पिक्कू भाई ने 48,413 रुपये, हरी राम उर्फ हरी भाई पटेल ने 49,855 रुपये, मनोज सिंह ने 25,430 रुपये, योगश चन्द्र भट्ट ने 47030 रुपये, राजीव रंजन तिवारी उर्फ राजबिहारी ने 60289 रुपये, पद्म सिंह गुप्ता ने 37460 रुपये, विनय प्रकाश मिश्रा ने 9,38,173 रुपये और शैलेन्द्र सिंह यादव ने भी 1,30,157 रुपये के चुनावी खर्च का विवरण प्रस्तुत व्यय रजिस्टर के जरिए निरीक्षण को प्रस्तुत किया।

ये रहे अनुपस्थित

nakul dubey spent money more than rajnath singh on election

व्यय रजिस्टर दिखाने को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जावेद जाफरी अनुपस्थित रहे।

उनके अलावा राधाकृष्णन, विजय बहादुर सिंह, शिशुपाल यादव, अशोक पांडेय, सुनील सिंह, आदर्श शास्त्री, राजकुमार सिंह, धनश्याम सिंह तथा सुभाष चन्द्र लहरी भी अपना विवरण नहीं दे सके।

मुख्य कोषाधिकारी अवध नारायण ने बताया कि इन सभी के खिलाफ नोटिस जारी कर 29 अप्रैल को तलब किया गया है।

विज्ञापन

43.65 लाख खर्च कर सपा की सरोज सबसे आगे

nakul dubey spent money more than rajnath singh on election

मोहनलालगंज संसदीय सीट में 43.65 लाख रुपये खर्च कर सपा प्रत्याशी सुशीला सरोज अन्य प्रत्याशियों से चुनावी खर्च के मामले में काफी आगे चल रही हैं।

सोमवार को इस सीट पर चुनाव लड़ रहे 18 में से 16 प्रत्याशियों ने व्यय कमेटी के समक्ष तीसरे दौर के चुनावी खर्च का ब्यौरा व्यय रजिस्टर के जरिए निरीक्षण प्रस्तुत किया।

अनुपस्थित रहे दो प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर मंगलवार को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed