फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Naimishnagar, Varun Vihar work will pick up pace

Lucknow News: नैमिषनगर, वरुण विहार का काम पकड़ेगा रफ्तार

Thu, 12 Feb 2026 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Naimishnagar, Varun Vihar work will pick up pace
नौमिषानगर योजना के लिए एलडीए की ओर से लगाया गया बोर्ड।
लखनऊ। मुख्यमंत्री विस्तारीकरण योजना के तहत एलडीए की आवासीय योजनाओं सीतापुर रैथा रोड पर नैमिषनगर और आगरा एक्सप्रेसवे पर वरुण विहार के काम को रफ्तार मिलेगी। प्रदेश सरकार के बजट में इनके लिए 1700 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इन योजनाओं से दो लाख से अधिक आबादी को आवासीय सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

2664 हेक्टेयर में प्रस्तावित वरुण विहार योजना के लिए जमीन जुटाने पर करीब 7472 करोड़ रुपये का अनुमानित खर्च है। 1084 हेक्टेयर की नैमिषनगर योजना के लिए जमीन अर्जित करने पर 4785 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। योजनाओं के लिए किसानों से आपसी समझौते पर जमीन ली जा रही है।
विज्ञापन


नैमिषनगर योजना में 14 तो वरुण विहार में 12 गांवों की जमीन शामिल है। भूमि जुटाने के लिए एलडीए ने एसओपी भी तैयार की गई है। प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री विस्तारीकरण योजना के मद में 3500 करोड़ रुपये का बजट रखा प्राविधान किया गया है। यह पैसा मेरठ, आगरा, लखनऊ और बुलंदशहर के लिए है। एलडीए के अधिकारियों का अनुमान है कि करीब 50 प्रतिशत बजट एलडीए के हिस्से आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






सड़कें, पार्क बनाने के लिए 200 करोड़ का बजट

लखनऊ सहित अन्य विकास प्राधिकरणों के लिए 800 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसमें सड़कें, पार्क व अन्य निर्माण कार्यों के लिए 200 करोड़ रुपये से अधिक का बजट लखनऊ के हिस्से में आने का अनुमान है। एक अधिकारी ने बताया कि हर वर्ष करीब इतना ही बजट आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed