फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nagar nigam will annouced public area as no pet zone

खुले में डॉगी को टहलाया तो देना पड़ेगा जुर्माना

Wed, 14 Oct 2015 10:10 AM IST
Updated Wed, 14 Oct 2015 10:10 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam will annouced public area as no pet zone

शहर में बिना लाइसेंस कुत्ते पालने वालों पर सख्ती के बाद नगर निगम पर उन्हें सार्वजनिक जगहों और सड़कों पर टहलाने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत जहां खास जगहों पर पालतू पशुओं को ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन


वहीं उन्हें टहलाने के लिए कुछ खास इलाके भी विकसित किए जाएंगे। कुत्तों को सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर टहलाने से रोकने के लिए नगर निगम पुराने कानून खंगाल रहा है, जिससे पालतू पशुओं को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन


नगर निगम की इस कवायद में सबसे अहम कानून दुधारू पशुओं का नियंत्रण एवं विनियमन उपविधि, संशोधन 2004 है। इसके तहत शहर के कुछ खास सड़कों और इलाकों में पालतू और दुधारू पशुओं को टहलाना या खुला छोड़ने की मनाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1988 में इस उपविधि के तहत बनी सूची को 2004 में संशोधित किया गया था। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इस सूची में नए इलाकों और सड़कों को भी जोड़ा जा सकता है।

इससे जहां पालतू पशु खासकर कुत्तों को खुले में टहलाने की शिकायत पर उसके मालिक पर कार्रवाई की जाएगी। इसमें कुत्ता जब्त होने के साथ ही उसके मालिक पर जुर्माना हो सकता है।

लखनऊ में इन जगहों पर नहीं टहला सकते कुत्ता

nagar nigam will annouced public area as no pet zone

यूनीवर्सिटी रोड, महात्मा गांधी मार्ग, विधानसभा मार्ग, अशोक मार्ग, कैसरबाग, लाटुश रोड, अमीनाबाद, अमीनुद्दौला पार्क, रानी लक्ष्मीबाई मार्ग।

ऑनलाइन लाइसेंस भी जल्दी
नए वित्तीय वर्ष में नगर निगम कुत्ता पालकों को ऑनलाइन लाइसेंस की सुविधा देगा। इसके लिए नगर निगम प्रस्ताव तैयार कर रहा है। वहीं कुत्तों को टहलाने के लिए भी नए इलाके विकसित किए जा सकते हैं। यह तभी होगा जबकि 100 प्रतिशत कुत्तों का लाइसेंस नगर निगम से हो। इससे उनकी गणना की जा सकेगी, और योजना ठीक तरह से बन सकेगी।

हम शहर को कुत्तों से प्यार करने वाले और सामान्य
नागरिक, दोनों के लिए बेहतर बनाना चाहते हैं। ऐसे में कुछ कड़े फैसले और कुछ बेहतर सुविधाएं भी देनी होंगी। पूरी कोशिश है कि शहर हर हालत में बेहतर हो। पुराने कानूनों को भी बेहतर तरीके से लागू कराने के लिए कवायद शुरू की जा रही है।
डॉ. अरविंद कुमार राव, पशुचिकित्सा अधिकारी, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed