फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nagar Nigam team removed incroachment near Samajwadi party office.

सपा की ड्योढ़ी पर चला बुलडोजर : सपा कार्यालय के सामने से हटवाईं झंडे-बैनर की दुकानें, महिला ने मुंडवाया सिर

Wed, 31 Aug 2022 11:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 31 Aug 2022 11:17 PM IST
सार

एक महिला ने नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में अपना सिर मुंडवा लिया और बेटी संग आत्मदाह की चेतावनी भी दी। उसने बताया कि वह सुल्तानपुर की रहने वाली है। जिस समय अभियान चला, उस वक्त वह सुल्तानपुर में थी और दुकान बंद थी। जानकारी पर जब तक यहां पहुंची, दुकान उजड़ चुकी थी।

विज्ञापन
Nagar Nigam team removed incroachment near Samajwadi party office.
अवैध निर्माण हटाती नगर निगम की टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग पर सपा कार्यालय के सामने झंडे-बैनर की दर्जन भर दुकानों पर नगर निगम ने बुधवार को बुलडोजर चलवाया। इसके विरोध में एक महिला दुकानदार ने सिर मुंडवा लिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दुकान नहीं लगने दी गई तो वह बेटी के साथ वहीं आत्मदाह कर लेगी। महिला ने एक भाजपा नेता पर दुकान तुड़वाने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन


सपा कार्यालय के सामने सड़क पर 20 साल से झंडे-बैनर की दुकानें चल रही थीं। इधर बीच खान-पान के खोमचे व दुकानें और बढ़ गईं। बीच-बीच में नगर निगम प्रशासन अभियान चलाकर इन्हें हटाता था, लेकिन बुधवार को व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। बुलडोजर चलाकर दुकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इन्हीं में से एक दुकान आयुषी श्रीवास्तव की भी थी।
विज्ञापन


महिला ने नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में अपना सिर मुंडवा लिया और बेटी संग आत्मदाह की चेतावनी भी दी। उसने बताया कि वह सुल्तानपुर की रहने वाली है। जिस समय अभियान चला, उस वक्त वह सुल्तानपुर में थी और दुकान बंद थी। जानकारी पर जब तक यहां पहुंची, दुकान उजड़ चुकी थी। बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है और वह दुकान में ही बेटी के साथ रहती थी। यही दुकान उसकी रोजी-रोटी का जरिया थी। उसने आरोप लगाया कि भाजपा नेता ने दुकानें तुड़वाई हैं। कहा कि सड़क की दूसरी पटरी पर अवैध रूप से कई पक्की दुकानें बनी हैं, लेकिन उन्हें नहीं तोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेंडिंग जोन में जगह देने का आश्वासन
नगर निगम के जोनल अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर आईजीआरएस पर कई शिकायतें आईं हैं। पहले भी कब्जे हटाए गए थे, लेकिन फिर से दुकानें लगा ली गईं। इतना ही नहीं इनकी संख्या बढ़ती जा रही थी, जिसे लेकर कार्रवाई की गई। जिनकी दुकानें हटाई गईं, उन्हें वेंडिंग जोन में जगह दी जाएगी। बताया कि अभियान के दौरान किसी महिला ने विरोध नहीं किया। वहीं, किस महिला ने सिर मुंडवाया है, इसकी भी जानकारी नहीं है।

नो वेंडिंग जोन की दुकानों पर हो कार्रवाई
मंडलायुक्त रोशन जैकब ने कहाकि शहर में वेंडिंग और नो वेंडिंग जोन का पालन कराया जाए। निर्देश दिए कि नो वेंडिंग जोन में जो दुकानें लग रही हैं, या पार्किंग चल रही है, नगर निगम उन पर कार्रवाई करे। उन्होंने बताया कि नगर निगम की जानकारी के मुताबिक शहर में 239 वेंडिंग जोन और 83 पार्किंग स्थल हैं।

सपा ने बताया बदले की कार्रवाई
सपा ने पार्टी कार्यालय के सामने से दुकानें हटवाने को बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया है। पार्टी की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि भाजपा की निकृष्ट और राजनीतिक दुश्मनी का एक और घृणित उदाहरण सामने आया है। सपा कार्यालय के बाहर दशकों से झंडा-बैनर, पोस्टर बेचकर जीविका चलाने वालों पर बुलडोजर चलवा दिया गया। लखनऊ मध्य के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि 25 साल पुरानी दुकानों को बिना पूर्व सूचना के बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए तोड़ना निंदनीय है। दुकानदारों को अपना सामान निकालने तक का मौका नहीं दिया गया। समाजवादी झंडे, लाल टोपी के साथ-साथ तिरंगे झंडे को भी बुलडोजर से रौंद दिया गया। यह राजनीतिक विद्वेष और बदले की भावना से की गई कार्रवाई है।

60 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

एलडीए ने बुधवार को गोसाईंगंज में लगभग 60 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया। प्रवर्तन जोन एक के जोनल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महेंद्र शुक्ला, विशाल शुक्ला एवं एसके गुप्ता व अन्य द्वारा अलकनंदा ग्रींस फेज-2 एवं दुलारमऊ ग्राम किसान पथ इनर रिंग रोड इंदिरा नहर के पास एक्सला कुटुंब ग्रुप हाउसिंग की तरफ से 60 बीघा क्षेत्रफ ल में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी।

विकासकर्ताओं ने मौके पर अवैध रूप से सड़क, कर्व स्टोर, लगभग छह फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल एवं डीपीसी लेवल तक बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया लिया था। इसके खिलाफ विहित प्राधिकारी न्यायालय में वाद दाखिल किया गया था। विहित प्राधिकारी ने 25 अप्रैल को ध्वस्तीकरण आदेश दिया था। आदेश के अनुपालन में बुधवार को इस स्थल पर ध्वस्तीकरण किया गया। साथ ही एलडीए अफसरों ने लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर लोगों को जागरूक किया कि प्राधिकरण से बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के अवैध कॉलोनियों में भूखंड न खरीदें।  

आशियाना में अवैध निर्माण सील
उधर, एलडीए ने बुधवार को आशियाना क्षेत्र में एक अवैध निर्माण सील किया। प्रवर्तन जोन दो के जोनल अधिकारी अमित राठौर ने बताया कि शीतला प्रसाद त्रिपाठी ने एलडीए कॉलोनी में 142.83 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में आवासीय हेतु स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बेसमेंट एवं भूतल पर दुकानों व प्रथम तल पर हॉल का निर्माण कराया लिया। इसे सील किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed