फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nagar nigam samadhan

Lucknow News: तीन साल से अतिक्रमण हटवाने के लिए भटक रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के वंशज, नहीं सुन रहे नगर निगम अधिकारी

Fri, 01 Aug 2025 07:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam samadhan

विज्ञापन
नगर निगम मुख्यालय में लगा सम्पूर्ण समाधान दिवस
109 शिकायतें मौके पर की गईं निस्तारित
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के वंशज अतिक्रमण हटवाने के लिए पिछले तीन साल से नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं। वह लाटूश रोड पर लगने वाले जाम व अतिक्रमण से मुक्ति दिलाना चाहते हैं, लेकिन नगर निगम प्रशासन उनकी सुनवाई नहीं कर रहा। शुक्रवार को नगर निगम में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में भी उनके वंशज अमित कुमार बोस ने इस मुद्दे को उठाया। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनी।
उन्होंने बताया कि वह तीन साल से लाटूश रोड पर अतिक्रमण हटवाने के लिए दौड़ रहे हैं। आगे बताया कि शिकायतों के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटा। बंगाली क्लब से लेकर लाटूश रोड शिवाजी मार्ग तक लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। जो बढ़ता जा रहा है। 85 वर्ष के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमित कुमार बोस ने बताया कि इस पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। उनका कहना है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस उनके पूर्वज हैं। उनके पिता और उनके बाबा समेत उनके ताऊ भी स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़े थे। उन्होंने यह भी कहाकि दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इन दुकानों पर आने वाले ग्राहक गाड़ियों को सड़क किनारे लगा देते हैं, जिससे जाम भी लग जाता है। अगर इसी तरह अतिक्रमण चलता रहा तो दुर्गा पूजा आयोजन में दिक्कतें पेश आएंगी।
विज्ञापन


खेल मैदान में पशु अस्पताल का विरोध
गोमतीनगर विस्तार से समाधान दिवस में पहुंचे देवेश ने बताया कि खरगापुर गांव में सरकारी जमीन पर खेल का मैदान और बालिका इंटर कॉलेज बनाया जाना था, लेकिन अब निगम प्रशासन यहां पशु चिकित्सालय का निर्माण करवा रहा है। जिसका विरोध स्थानीय लोग कर रहे हैं। नगर आयुक्त गौरव कुमार से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों में भर रहा पानी
वृंदावन योजना से नगर निगम पहुंचे फरियादी बहार अली ने बताया कि उनके मकान के चारों तरफ सडक बनवा दी गई है। लेकिन नाली नहीं बनाई गई। इससे बारिश का पानी घरों में भर जाता है। इस बाबत कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि बारिश के दौरान पानी उनके घर में घुस जाता है।


109 मामलों को हुआ निस्तारण
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में 109 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही समाधान हुआ। इसमें 92 टैक्स से संबंधित थीं। 17 जलकल विभाग से, सफाई आदि की रहीं। दिवस पर अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह, अरुण कुमार गुप्त, डॉ. अरविंद कुमार राव, जीएम जलकल कुलदीप सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed