फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nagar nigam programme

Lucknow News: लखनऊ में खुलेगा अतिरिक्त पशु जन्म नियंत्रण केंद्र

Fri, 01 Aug 2025 07:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam programme

विज्ञापन
पशु कल्याण और शहरी सुरक्षा में नगर विकास विभाग की सशक्त पहल
आवारा श्वानों पर नियंत्रण और पालतू कुत्तों के लिए लाइसेंसिंग की पहल
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नगर विकास विभाग की ओर से 17 नगर निगमों में संचालित पशु जन्म नियंत्रण(एबीसी) और रेबीज रोधी टीकाकरण कार्यक्रमों को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें बताया गया कि इस वर्ष 5,333 पालतू कुत्तों के लाइसेंस जारी किए हैं।

एबीसी कार्यक्रम के तहत अब तक 2,84,641 आवारा श्वानो का बधियाकर और रेबीज के खिलाफ टीकाकरण किया गया है। इसमें 2023-24 में 1,25,893 और 2024-25 में 1,19,197 बधियाकरण तथा वर्ष 2025 में अभी तक 39270 श्वानों का बधियाकरण किया गया हैं।  विभाग की ओर से सभी नगर निगमों के अंतर्गत प्रत्येक 3,273 लाख रुपये की लगत से 17 स्थायी एबीसी केंद्र स्थापित किए गए हैं। लखनऊ और गाजियाबाद के लिए दो अतिरिक्त केंद्र भी स्वीकृत किए गए हैं। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने विभाग के प्रयासों को सराहा। कहाकि पशु जन्म नियंत्रण, रेबीज रोधी टीकाकरण और पालतू श्वानों के लाइसेंसिंग कार्यक्रमों के जरिए पशु प्रबंधन को बढ़ावा मिला है। कुत्तों के काटने की रोकथाम के लिए विभाग जन जागरूकता अभियान चला रहा है। नागरिकों से आग्रह है कि वे आक्रामक या अस्वस्थ कुत्तों की सूचना स्थानीय प्राधिकरणों या समर्पित हेल्पलाइन 1533 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed