नगर निगम: आज है कड़ा मुकाबला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव बुधवार को होगा। इसके लिए सदन की विशेष बैठक बुलाई गई है।
नगर आयुक्त की ओर से चुनाव कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव में निर्वाचित पार्षद, महापौर व पदेन सदस्य (राजधानी के सांसद, राज्य सभा सदस्य, विधायक व एमएलसी) वोट देंगे।
नामित पार्षद वोट नहीं दे पाएंगे। 143 सदस्यीय नगर निगम सदन में नौ नामित पार्षद हैं।
पढ़ें- पांच करोड़ के विकास कार्यों पर रोक
बीते नौ सितंबर को नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के छह सदस्य लॉटरी डालकर रिटायर किए गए थे। अब इन्हीं पदों को भरने के लिए चुनाव हो रहा है।
जो सदस्य रिटायर हुए थे उनमें इनमें भाजपा के रंजीत सिंह यादव, साकेत शर्मा व राकेश कुमार सिंह शामिल हैं। सपा केशफीकुर्रहमान अंसारी, अनुराग पांडे और कांग्रेस के गिरीश मिश्र शामिल हैं।
इस समय जो छह कार्यकारिणी सदस्य हैं, उनमें भाजपा के विजय कुमार गुप्ता, शिवकुमार, विनोद कृष्ण सिंघल, जीतेंद्र उपाध्याय, सपा के शैलेंद्र सिंह बल्लू व सतीश साहू शामिल हैं।
नगर निगम अधिनियम में प्रावधान के तहत सदन का गठन होने के बाद 12 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव किया जाता है।
कार्यकारिणी सदस्य का कार्यकाल दो साल होता है, लेकिन पहली बार जो कार्यकारिणी नियुक्त की जाती है, उसके आधे सदस्य एक साल बाद लॉटरी डालकर रिटायर किए जाते हैं। शेष छह सदस्य दो साल का कार्यकाल पूरा करते हैं।
छह पदों के लिए सात उम्मीदवार
कार्यकारिणी के छह पदों के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा और सपा ने तीन-तीन उम्मीदवार और कांग्रेस ने एक उम्मीदवार का नाम कार्यकारिणी सदस्य चुनाव केलिए घोषित किया है।
भाजपा ने यहियागंज वार्ड केपार्षद रजनीश गुप्ता बॉबी, निराला नगर वार्ड के सूरज वर्मा और कॉल्विन कॉलेज वार्ड के पार्षद प्रमोद सिंह राजन को उम्मीदवार बनाया है।
सपा ने हरदीन राय वार्ड केअजय दीक्षित, निशातगंज केमोहम्मद ओबैश व कुंडरी रकाबगंज के मोहम्मद आदिल को और कांग्रेस ने सरदार पटेल नगर वार्ड केपार्षद गिरीश मिश्र को उम्मीदवार घोषित किया है।