फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nagar nigam decide area limit of sweeper by google maping

नगर निगम गूगल मैपिंग से तय कर रहा हदबंदी, मोहल्ले में कौन कर्मचारी करेगा सफाई, अब आप भी जानेंगे

Sun, 05 May 2019 01:04 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Sun, 05 May 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam decide area limit of sweeper by google maping
लखनऊ - फोटो : self
शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए सफाई कर्मचारियों की हदबंदी में गूगल मैपिंग का सहारा लिया जा रहा है। गूगल के जरिये पूरे शहर की हदबंद को उसके नक्शे पर वार्ड और जोन वार सुपर इंपोज किया जा रहा है। इसमें 50 हजार वर्ग फीट क्षेत्र की सफाई को एक कर्मचारी तैनात होगा।
विज्ञापन


इससे शहरवासी जान सकेंगे कि उनकी गली में सफाई की किसकी जिम्मेदारी है। हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद अब नगर निगम ने कचरा प्रबंधन नियमावली 2016 के तहत एक कर्मचारी को 45 से 50 हजार वर्ग फीट क्षेत्र की सफाई का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन


वहीं डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व गंदगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का भी प्लान दिया गया है। इस कार्ययोजना के बाद कोर्ट ने नगर निगम में सभी तरह के सफाई कर्मचारियों का ब्यौरा हदबंदी सहित 15 मई को मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर नगर निगम प्रशासन गूगल की जीपीएस मैपिंग के जरिये हदबंदी कर रहा है। नगर निगम हर वार्ड व मोहल्ले में हदबंदी का बोर्ड भी लगाएगा, जिसमें उस क्षेत्र में नियुक्त सफाई कर्मियों के नाम लिखे जाएंगे।

पहले दिन 178 लोगों का चालान
नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी के आदेश पर नगर निगम की टीमों ने शनिवार को शहर में 178 लोगों का गंदगी करने पर चालान कर 2.12 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया।  सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी करने से वालों संग सड़क पर मलबा डालने वालों से भी जुर्माना वसूल किया जाएगा।

स्मार्ट घड़ी लगवाने से बच रही कार्यदायी संस्थाएं
जोन आठ के बाद अब जोन चार में नगर निगम ने एजेंसी के सफाई कर्मचारियों को स्मार्ट घड़ी पहनाने का काम शनिवार से शुरू किया है। जोन चार में  करीब डेढ़ हजार सफाई कर्मचारी एजेंसी से तैनात हैं। इनमें लायंस सिक्योरिटी गार्ड के सबसे अधिक कर्मचारी हैं। पिछले एक सप्ताह में निरीक्षण में इसके कर्मचारी हर बार गायब मिले। इस कारण संस्थाएं घड़ी लेने से भाग रही हैं। शनिवार को घड़ी लेने के लिए महज 900 कर्मचारी ही पहुंचे।


एक कर्मचारी पर 50 हजार वर्गफीट की जिम्मेदारी
नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि सफाई कार्य के लिए अब जो हदबंदी की जा रही है, उसमें अब हर व्यक्ति यह जान सकेगा कि उसके घर के सामने और गली में किस सफाई कर्मचारी की ड्यूटी है। एक कर्मचारी रोज 45 से 50 हजार वर्ग फीट क्षेत्र की सफाई करेगा। अब गूूगल मैपिंग के जरिये क्षेत्र तय किया जा रहा है। काम को जल्द पूरा करने के लिए एक निजी एजेंसी को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed