{"_id":"6813dcf399a3d429730a87b6","slug":"nac-assessment-to-be-held-in-hybrid-mode-at-language-university-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1183626-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भाषा विवि में हाइब्रिड मोड में होगा नैक मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भाषा विवि में हाइब्रिड मोड में होगा नैक मूल्यांकन
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में प्रस्तावित नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) के लिए निरीक्षण हाइब्रिड (ऑनलाइन) मोड में होगा। इसके लिए टीम भौतिक निरीक्षण पर न आकर ऑनलाइन ही दस्तावेज की जांच कर विश्वविद्यालय को ग्रेड देगी।
भाषा विवि में नैक के लिए दिसंबर में एसएसआर रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई थी। फरवरी के अंतिम सप्ताह में टीम को निरीक्षण के लिए विश्वविद्यालय आना था, लेकिन विवि में नियमित कुलपति न होने व अन्य कारणों से टीम स्थलीय सत्यापन के लिए नहीं पहुंची। इस कारण अब तक विश्वविद्यालय का नैक मूल्यांकन नहीं हो सका है।
नव नियुक्त कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि नैक ने नई व्यवस्था के तहत मूल्यांकन के लिए भौतिकी के साथ हाइब्रिड मोड में निरीक्षण की वैकल्पिक सुविधा दी है। इसके लिए जल्द एसओपी जारी होगी। हम हाइब्रिड मोड मूल्यांकन का विकल्प चुन रहे हैं, जल्द निरीक्षण के लिए तिथियां नैक को भेज दी जाएंगी। इसके बाद नैक अपनी सुविधानुसार निरीक्षण की तिथि तय करेगा। प्रयास है कि जल्द मूल्यांकन हो और विश्वविद्यालय को बेहतर ग्रेड मिले। प्रो. अजय ने कहा कि नैक से संबंधित सभी प्रक्रियाएं उनकी जानकारी में पूरी की जा चुकी हैं।