फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NABH team examines the system of Lohia Institute

Lucknow News: एनएबीएच की टीम ने परखी लोहिया संस्थान की व्यवस्था

Mon, 09 Jun 2025 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
NABH team examines the system of Lohia Institute
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में स्वास्थ्य संबंधी गुणवत्ता मानकों की जांच के लिए नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद टीम ने संस्थान की व्यवस्था की तारीफ की। इसका प्रमाणपत्र बाद में आएगा।
विज्ञापन

संस्थान के प्रवक्ता डाॅ. भुवन तिवारी ने बताया कि एनएबीएच सर्विलांस मूल्यांकन टीम में डॉ. अभिजीत नियोग, डॉ. भावेश जरवानी और डॉ. रिनो बेबी शामिल थे। टीम ने तीन दिन के निरीक्षण के बाद रविवार को प्रजेंटेशन दिया। इसमें विभागों के बीच उच्चस्तर का समन्वय, अनुशासन, संक्रमण रोकने के प्रभावी उपाय होने, रोगियों से प्राप्त उत्कृष्ट फीडबैक एवं क्लिनिकल सुरक्षा प्रोटोकॉल का अनुपालन होने की बात कही गई। लोहिया संस्थान की क्वालिटी सेल की संकाय प्रभारी और सदस्य सचिव डॉ. स्मिता चौहान के साथ ही एनएबीएच समन्वयक प्रो. अतुल जैन ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed