{"_id":"5bfb24cfbdec2241bd3dc08a","slug":"muslims-will-how-many-mosques-sacrifice-says-maulana-wali-rahmani","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मसभा के नाम पर सुप्रीम कोर्ट को चुनौती, कितनी मस्जिदों की कुर्बानी देगा मुसलमान: रहमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मसभा के नाम पर सुप्रीम कोर्ट को चुनौती, कितनी मस्जिदों की कुर्बानी देगा मुसलमान: रहमानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 26 Nov 2018 04:10 AM IST
विज्ञापन
मौलाना वली रहमानी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना वली रहमानी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर अयोध्या में धर्मसभा के नाम पर विहिप का शक्ति परीक्षण और शिवसेना की गतिविधियां सुप्रीम कोर्ट के लिए खुली चुनौती हैं। अयोध्या में धर्मसभा और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के जरिए मुसलमानों के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
मौलाना ने यहां जारी बयान में कहा, हमसे कहा जाता है कि आप अयोध्या से बाहर मस्जिद बनाएं, यह तो हुक्म देने वाली बात हुई। मसला एक मस्जिद देने का भी नहीं है, बल्कि उसूल का है। हमलोग इस मुल्क में धीरे-धीरे और कितनी मस्जिदें कुर्बान करेंगे। अगर हम किसी एक पक्ष से बातचीत करें तो कल उसे हटा दिया जाएगा और दूसरे लोग खड़े हो जाएंगे।
विज्ञापन
मौलाना ने अयोध्या मामले के मुद्दई हाजी महबूब द्वारा बातचीत के जरिये मसले के हल की श्रीश्री रविशंकर की कोशिशों का समर्थन किया। बोले, श्रीश्री ने कहा था कि आप अयोध्या से बाहर बहुत बड़ी मस्जिद बना लीजिए, लेकिन बाद में श्रीश्री किनारे हो गए। अगर उनसे कोई समझौता कर लिया गया होता तो क्या होता।
विज्ञापन