फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Muslims should hand over disputed land to Hindus says Kalbe Sadiq.

दिल जीतने के लिए अयोध्या की विवादित जमीन हिंदुओं को सौंप दें मुसलमान : कल्बे सादिक

Wed, 30 Oct 2019 11:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 30 Oct 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
Muslims should hand over disputed land to Hindus says Kalbe Sadiq.
डॉ. कल्बे सादिक - फोटो : amar ujala

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक ने एक बार फिर कहा कि करोड़ों दिलों को जीतने के लिए मुसलमानों को चाहिए कि वे अयोध्या के विवादित स्थल की जमीन हिंदुओं को सौंप दें। हालांकि उन्होंने इसे अपनी निजी राय बताया। मौलाना पहले भी इस तरह का बयान दे चुके हैं।

विज्ञापन


ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष होने के नाते मौलाना कल्बे सादिक का बयान काफी अहम है, क्योंकि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सुप्रीम कोर्ट में बाबरी मस्जिद के पक्षकारों की पैरोकारी करता रहा है। मौलाना सादिक काफी समय से बीमार चल रहे हैं।
विज्ञापन


राजधानी के अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने बुधवार को ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि जमीन जीतने से ज्यादा लोगों के दिलों को जीतना जरूरी है। इस्लामी इतिहास में किसी भी समस्या का हल भावनाओं के आधार पर नहीं किया गया है। पैगंबर मोहम्मद साहब के जमाने से हर समस्या का हल मौजूदा हालात के मद्देनजर किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में एक बड़े जलसे में वह कह चुके हैं कि जीतने के लिए हमेशा कुछ हासिल करना जरूरी नहीं है बल्कि कभी-कभी कुछ देकर भी जीता जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला मंदिर के पक्ष में आता है तो मुसलमानों को चाहिए कि वे खामोशी के साथ फैसले को स्वीकार करें और हिंदुओं को बधाई दें। हिंदुओं के खुशी मनाने पर अपने रहनुमाओं की बात मानते हुए कोई प्रतिक्रिया न करें। वहीं, अगर अदालत में मुसलमानों को जीत मिलती है तो भी वे मस्जिद की जमीन खुशी-खुशी हिंदुओं को सौंप दें।

'अयोध्या में विवादित जमीन पर नई मस्जिद बनना आसान नहीं'

मौलाना ने कहा, मुसलमानों के समझना चाहिए कि अयोध्या में विवादित जमीन पर नई मस्जिद बनना आसान नहीं है। मस्जिद की जमीन हिंदुओं को सौंपकर मुसलमान करोड़ों दिल जीत सकते हैं। उन्होंने कहा, मैंने काफी पहले भी बाबरी मस्जिद विवाद का हल बताया था और कहा था कि अगर हमारी राय पर अमल नहीं हुआ तो आगे चलकर विवाद बढ़ेगा और मस्जिद को गिराया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed