फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Muslim leaders appeal to people to vote in Nikay Chunav.

यूपी निकाय चुनाव: ईद की नमाज के बाद मुस्लिम धर्मगुरुओं की अपील, वोट करके मतदान प्रतिशत बढ़ाएं

Sat, 22 Apr 2023 04:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 22 Apr 2023 04:50 PM IST
सार

लखनऊ में ईद की नमाज के बाद मुस्लिम धर्मगुरुओं ने जनता से निकाय चुनाव में वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वोट करके लखनऊ की शान बढ़ाएं।

विज्ञापन
Muslim leaders appeal to people to vote in Nikay Chunav.
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली व मौलाना कल्बे जव्वाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ईद के दिन मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लखनऊ की जनता से नगर निकाय चुनाव में वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान करें और लखनऊ का वोट प्रतिशत बढ़ा कर शान ए अवध को बढ़ाएं।

विज्ञापन


ऐशबाग ईदगाह में नमाज के बाद सुन्नी धर्म गुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। मतदान के प्रतिशत का कम होना हमेशा से चिंता की बात है। लखनऊ में तो पिछले दो बार के निकाय चुनावों में 40 फीसदी से भी कम मतदान प्रतिशत रहा है। हमें मतदान को बढ़ाना होगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या हादसे की कहानी चश्मदीदों की जुबानी: बस में फंसे थे यात्री, हर तरफ थी चीख-पुकार... पर हम कुछ न कर सके
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गुड्डू मुस्लिम के नाम पर किसान नेता को धमकी, 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी, कहा- इलाहाबाद पहुंचाओ


उन्होंने कहा कि जम्हूरियत में हम सबकी भागीदारी तय हो, इसके लिए वोट डालना होगा। अमर उजाला ने मतदान के लिए नागरिकों को जागरूक करने की जो मुहिम शुरू की है, जो सराहनीय है। हम भी उस मुहिम से जुड़कर वोट डालने का अपना फर्ज निभाएं तो बेहतर होगा। हमारी अपील है कि आप सभी लोग मतदान करें और लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। बड़ा इमामबाड़े से शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवव्वाद ने दोहराया कि वोट चाहे किसी को दें पर दें जरूर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed